Bank Holidays This Week: इस सप्ताह पांच दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है। इनमें से एक छुट्टी रविवार के दिन की भी शामिल है जिस दिन सभी बैंक बंद रहते हैं। बाकी 4 छुट्टियां राज्य आधारित हॉलिडे हैं। यानी, इन 4 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। त्रिपुरा में आज खर्ची पूजा के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। 28 जून को ईद-उल-अजहा के मौके पर केरल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे। ईद अल-अधा या बलिदान का त्योहार दुनिया भर के मुसलमानों तीन से चार दिनों तक मनाते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि इस हफ्ते कौन से दिन बैंक कब और किस राज्य में बंद रहेंगे।
इन तारीख पर इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
26 जून 2023: खर्ची पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
28 जून 2023: ईद उल अजहा के मौके पर केरल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
29 जून 2023: ईद उल अजहा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
30 जून 2023: रीमा ईद उल अजहा के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
2 जून 2023: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
3 केटेगरी में बंटी होती है बैंक की छुट्टी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक छुट्टियों को तीन केटेगरी में बांटा है। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार इस महीने जून 2023 में बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को मिलाकर 12 दिन बंद रहने वाले थे।
जुलाई 2023 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
इस साल जुलाई में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। वीकेंड की छुट्टियों के अलावा, मुहर्रम, गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन, आशूरा और केर पूजा जैसे अवसरों के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।