Bank Holidays: क्या दिसंबर से बढ़ जाएगी बैंकों की छुट्टियां? बैंक एसोसिएशन दे चुकी है इजाजत

Bank Employees: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। जल्द बैंकों की छुट्टियां बढ़ने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर महीने से बैंकों की छुट्टियां बढ़ सकती हैं। हर हफ्ते बैंकों में 2 दिन की छुट्टी रहेगी

अपडेटेड Aug 16, 2023 पर 4:08 PM
अगर सरकार इजाजत दे देती है तो बैंक हफ्ते में सिर्फ 5 दिन के लिए खुलेंगे।

Bank Employees: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। जल्द बैंकों की छुट्टियां बढ़ने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर महीने से बैंकों की छुट्टियां बढ़ सकती हैं। हर हफ्ते बैंकों में 2 दिन की छुट्टी रहेगी। अगर सरकार इजाजत दे देती है तो बैंक हफ्ते में सिर्फ 5 दिन के लिए खुलेंगे। यानी, हर हफ्ते शनिवार और रविवार के दिन बैंक बंद रहेंगे। अभी देश में दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद होते हैं।

बैंक यूनियन काफी समय से यह मांग करती रही हैं कि बैंक कर्मचारियों के लिए सभी शनिवार को छुट्टी होनी चाहिए। इस मांग के बारे में इंडियन बैंक एसोसिएशन को भी बताया और उन्होंने इस पर अपनी सहमति दी है। अब ये प्रस्ताव फाइनेंस मिनिस्ट्री के पास है। अगर इस पर सरकार अपनी हरी झंडी दे देती है तो बैंक हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय वित्त विभाग इसे ओके कर सकता है। साल 2024 के आम चुनाव से पहले बैंक कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

उम्मीद है कि केंद्र का वित्त विभाग बैंक यूनियनों की मांग को हरी झंडी दे सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि वित्त विभाग इस प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं करेगा। ऐसा होने पर बैंक कर्मचारियों को राहत मिलेगी। हालांकि, बैंक ग्राहकों पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है। क्योंकि उनके बैंक में जाकर काम कराने के दिन कम हो जाएंगे।


वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

अगर मंजूरी मिल जाती है, तो इसका मतलब यह होगा कि बैंक ब्रांच हफ्ते में सिर्फ पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक काम करेंगी। हालांकि, ब्रांच में रोजाना के काम के घंटे में 45 मिनट तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि, कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक के अधिकारियों के मुताबिक आईबीए की पिछली बैठक में शनिवार को छुट्टी घोषित करने के एजेंडे को मंजूरी दे दी गई थी। अब ये मामला वित्त मंत्रालय के पास है।

Most Sold Stocks: म्यूचुअल फंडों ने सबसे अधिक इन शेयरों की बिकवाली, अपने पोर्टफोलियो से करें मिलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।