फेस्टिवल के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है ऑफर, होम और कार लोन पर मिलेगी छूट

Bank of Baroda Festive Offer: बैंक ऑफ बड़ौदा ने फेस्टिव ऑफर के तहत चार नए सेविंग अकाउंट लॉन्च किए हैं। नए सेविंग अकाउंट के अलावा ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन कर ब्याज दर और फायदों के साथ ऑफर किया जा रहा है

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 2:37 PM
Bank of Baroda Festive Offer: बैंक ऑफ बड़ौदा ने फेस्टिव ऑफर के तहत चार नए सेविंग अकाउंट लॉन्च किए हैं।

Bank of Baroda Festive Offer: बैंक ऑफ बड़ौदा ने फेस्टिव ऑफर के तहत चार नए सेविंग अकाउंट लॉन्च किए हैं। नए सेविंग अकाउंट के अलावा ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन कर ब्याज दर और फायदों के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा, बैंक ने त्योहारी सीजन के दौरान अपने ग्राहकों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर छूट का फायदा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल और भोजन जैसी अलग केटेगरी में बड़े ब्रांडों के साथ समझौता किया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च किया फेस्टिव ऑफर

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक चलाएगा। इस कैंपेन के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।


BoB ने लॉन्च किए चार नए सेविंग अकाउंट

BoB ने अपने ग्राहकों के लिए चार नए सेविंग अकाउंट भी लॉन्च किए हैं। इनमें बॉब लाइट सेविंग्स अकाउंट भी शामिल है। इसमें ग्राहकों को जीवन भर न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने के नियम से छूट मिलेगी। इसके अलावा BoB BRO सेविंग अकाउंट भी शामिल है। ये छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके अलावा बैंक ने BoB फैमिली अकाउंट भी लॉन्च किया है, जो खास तौर पर परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया है। बीओबी ने एनआरआई पावरपैक अकाउंट भी लॉन्च किया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा होम या ऑटो लोन

त्योहारी सीजन के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 8.40 फीसदी सालाना की दर पर होम लोन दे रहा है। वहीं कार लोन 8.70 फीसदी सालाना पर मिलता है। इसमें ग्राहकों से कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। बैंक सालाना 8.55 फीसदी की दर से एजुकेशन लोन दे रहा है। इसमें ग्राहकों को 60 बेसिस प्वाइंट की छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में यह बैंक ग्राहकों को 10.10 फीसदी सालाना की दर से पर्सनल लोन दे रहा है। इसमें किसी भी तरह की कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।

AUGUST WPI DATA: थोक महंगाई अगस्त में 5 महीनों के हाई पर, हिट किया -0.52% का स्तर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।