बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को लगने वाला है झटका, महंगा हो जाएगा कार और होम लोन

BoB Home Loan Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के होम लोन ग्राहकों को जल्द झटका लगना वाला है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज 12 अगस्त को अपनी बेंचमार्क उधार दर यानी MCLR में 5 आधार अंक (BPS) की बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 4:01 PM
बैंक ऑफ बड़ौदा के होम लोन ग्राहकों को जल्द झटका लगना वाला है।

BoB Home Loan Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के होम लोन ग्राहकों को जल्द झटका लगना वाला है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज 12 अगस्त को अपनी बेंचमार्क उधार दर यानी MCLR में 5 आधार अंक (BPS) की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के ऐसा करने से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI बढ़ जाएगी। नया लोन लेने वालों को ज्यादा ब्याज पर लोन मिलेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गुरुवार 11 अगस्त को लगातार तीसरी बार प्रमुख ब्याज दरों यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने के बाद आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की फंड आधारित उधार दर (MCLR) की सीमांत लागत को 12 अगस्त से लागू माना जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा की नई दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ओवरनाइट ब्याज दर को बढ़ाकर 7.95 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा एक महीने, तीन महीने और छह महीने के एमसीएलआर को भी बढ़ा दिया गया है। यह क्रमशः 8.25 प्रतिशत, 8.35 प्रतिशत और 8.45 प्रतिशत हो गया है। बैंक का बेंचमार्क एक साल के लिए एमसीएलआर अब 8.7 फीसदी होगा।


होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI बढ़ जाएगी। होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI बढ़ जाएगी।

महंगे हो जाएंगे सभी तरह के लोन

एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है जिसके आधार पर कोई भी बैंक अपने ग्राहकों से ऑटो, पर्सनल और होम लोन पर ब्याज लेता है। ये ब्याज की दरें समय, जमा दरों, रेपो रेट, ऑपरेटिंग कॉस्ट और कैश रिजर्व रेशो पर निर्भर करता है। इन सभी पर के आधार पर MCLR तय किया जाता है। रेपो रेट में अगर कोई बदलाव होता है तो MCLR रेट पर असर अपने आप होता है क्योंकि ये रेट रेपो रेट से जुड़ी हुई है। रेपो रेट में किसी भी बदलाव की स्थिति में केवल उन्हीं बैंकों के कर्जदार प्रभावित होंगे जिनकी लोन की ब्याज दरें एमसीएलआर से जुड़ी हैं।

रेपो रेट में नहीं कोई बदलाव

गुरुवार 10 अगस्त को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में आरबीआई एमपीसी ने सर्वसम्मति से रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। यह लगातार तीसरी बार है जब केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दरों को स्थिर रखा है।

page Industries का जून तिमाही में अच्छा प्रदर्शन, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।