FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। BOB ने 9 अक्टूबर 2023 से FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। यह रिवीजन 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर किया गया है। अब बैंक अधिकतम 7.25 फीसदी का ब्याज आम जनता को ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी कुछ पीरियड की एफडी पर ब्याज घटाया और कुछ पर बढ़ाया है। BOB ने अपनी स्पेशल तिरंगा प्लस FD पर इंटरेस्ट रेट घटा दिया है।
