बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया करोड़ों ग्राहकों को तोहफा! 15 दिन की FD पर मिलेगा 6% का ब्याज

FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। BOB बैंक अब 7 से 14 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 15 से 45 दिनों की एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
Bank Of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों का एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। BOB बैंक अब 7 से 14 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 15 से 45 दिनों की एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक अधिकतम 7.75 फीसदी का अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। चेक करें नए एफडी रेट्स।

BOB की FD पर ब्याज

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4.75 प्रतिशत


15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.10 प्रतिशत

181 दिन से 210 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.25 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए: 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.65 प्रतिशत

271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

333 दिन - (मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम) - आम जनता के लिए: 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.65 प्रतिशत

360 दिन (BOB 360) - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

1 साल - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

399 दिन - (मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम) - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

1 साल से 400 दिन से अधिक - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए: 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.65 प्रतिशत

3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

10 साल से अधिक (कोर्ट ऑर्डर स्कीम) - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

Ghaziabad: गाजियाबाद में अगस्त से बढ़ सकते हैं सर्किल रेट, बढ़ जाएंगे प्रॉपर्टी के दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।