Retirement Fund Calculator: आपका रिटायरमेंट फंड 1 करोड़, 1.5 करोड़ या 2 करोड़ में से कितना होना चाहिए, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन

रिटायरमेंट फंड का मतलब उस पैसे से है, जो रिटायरमेंट के समय आपके पास होना चाहिए। आपका रिटायरमेंट फंड आगे के 20-30 साल के खर्च के लिए पर्याप्त होना चाहिए। पिछले कुछ दशकों में भारत में जीवन प्रत्याशा यानी जीवित रहने का समय बढ़ा है। अपनी हेल्थ का ठीक तरह से ख्याल रखने वाले लोग 85-90 साल तक जीवित रहते हैं

अपडेटेड Oct 18, 2026 पर 11:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिटायरमेंट फंड का टारगेट तय करने में इनफ्लेशन के असर को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है।

क्या आपने रिटायरमेंट फंड का कैलकुलेशन कर लिया है? अगर नहीं तो सबसे पहले इसका कैलकुलेशन कर लेना जरूरी है। अगर आप पहले से रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए इनवेस्ट कर रहे हैं तो भी आपको अपना टारगेट का एक बार रिव्यू कर लेना चाहिए। इसकी वजह यह है कि कई लोग रिटायरमेंट फंड का सही टारगेट तय करने में गलती करते हैं। इस वजह से रिटायरमेंट के बाद उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

रिटायरमेंट फंड का मतलब क्या है

रिटायरमेंट फंड का मतलब उस पैसे से है, जो रिटायरमेंट के समय आपके पास होना चाहिए। आपका रिटायरमेंट फंड आगे के 20-30 साल के खर्च के लिए पर्याप्त होना चाहिए। पिछले कुछ दशकों में भारत में जीवन प्रत्याशा यानी जीवित रहने का समय बढ़ा है। अपनी हेल्थ का ठीक तरह से ख्याल रखने वाले लोग 85-90 साल तक जीवित रहते हैं। रिटायरमेंट फंड का टारगेट तय करने में इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है।


रिटायरमेंट फंड कितना बड़ा होना चाहिए

अब सवाल है कि आपका रिटायरमेंट फंड कितना बड़ा होना चाहिए? कई लोग 1 करोड़ या 1.5 करोड़ का टारगेट तय करते हैं, फिर उसके हिसाब से निवेश करते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिटायरमेंट फंड आपके सालाना खर्च का कम से कम 25-30 गुना होना चाहिए। इसका मतलब है कि अगर आप 2030 में रिटायर करने जा रहे हैं और तब आपका सालाना खर्च 12 लाख रुपये है तो आपका रिटायरमेंट फंड 3 करोड़ रुपये से 3.6 करोड़ रुपये तक होना चाहिए।

रिटायरमेंट फंड पर इनफ्लेशन का कितना असर

शुरुआत में यह अमाउंट बड़ा लगता है कि लेकिन, इस पर इनफ्लेशन के पड़ने वाले असर का कैलकुलेशन करने पर पूरा मामला समझ में आता है। अगर इनफ्लेशन सालाना 6 फीसदी मान लिया जाए तो आज 1 लाख रुपये से जितनी चीजें खरीद सकते हैं, उतनी चीजें 20 साल बाद खरीदने के लिए आपको 3.20 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। इससे यह पता चलता है कि आपका रिटायरमेंट जितना ज्यादा दूर होगा, आपको उतना ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ने वाली है।

रिटायरमेंट फंड के लिए कितना निवेश करना होगा

मान लीजिए आप आप 30 साल के हैं और 60 साल के होने पर एक करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड चाहते हैं। हर महीने 4,400 रुपये इनवेस्ट करने पर 30 साल बाद आप करीब 1 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड तैयार कर पाएंगे। इस कैलकुलेशन में सालाना रिटर्न 10 फीसदी माना गया है। अगर आपकी उम्र अभी 40 साल है तो आपको 60 साल की उम्र तक एक करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए हर महीने करीब 13,000 रुपये इनवेस्ट करना होगा। अगर उम्र 50 साल है तो यह अमाउंट बढ़कर करीब 49,000 रुपये हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: हेल्थ पॉलिसी के बावजूद हॉस्पिटल का 3 लाख बिल जेब से भरना है, FD तोड़े या किसी से उधार लें?

म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में रिटर्न की गारंटी नहीं 

इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि उपर्युक्त कैलकुलेशन सिर्फ चीजों को समझने के लिए है। म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम के रिटर्न की गारंटी नहीं होती है। आम तौर पर लंबी अवधि में कम से कम 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिल जाता है। इसलिए रिटायरमेंट फंड का टारगेट तय करने में आपको इनफ्लेशन के असर को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। इसके बाद ही आपको सही टारगेट के साथ निवेश करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।