FD Rates: देश के पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने FD की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने 2 करोड रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 6.00 फीसदी का ब्याज दे रहा है। नए रिवीजन के बाद बैंक शुभ आरंभ एफडी योजना ऑफर कर रहा है जिसमें 7.65 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। शुभ आरंभ योजना पर सीनियर सिटीजन को 7.65 और आम जनता को 7.15 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इस योजना में सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से ऊपर के निवेशकों को 7.80 फीसदी का ब्याज लिमिटेड पीरियड के लिए दिया जा रहा है। ये योजना 501 दिनों की है। इसमें भी निवेश 2 करोड़ रुपये तक ही निवेश कर सकते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया का एफडी पर ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल में FD पर इंटरेस्ट एक बार फिर रिवाइज किया है। बैंक अपने ग्राहकों को 3.50 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.80 फीसदी का ब्याज अपने ग्राहकों को दे रहा है। ये ब्याज दर घरेलू, NRO और NRE डिपॉजिट पर मिलेगी। बैंक ने 1 वर्ष से 665 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 6.75% ब्याज दे रहा रहा है। इसी तरह, 667 दिनों से 2 साल की FD पर 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक ने दो साल से अधिक और तीन साल तक की FD पर 6.75% का ब्याज दे रहा है। वहीं, 666 दिनों की FD पर सबसे अधिक 7.25% का ब्याज दिया जा रहा है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बीते साल मई 2022 से लेकर अब तक RBI ने रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। अब आरबीआई एक बार फिर 6 अप्रैल को ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। ऐसा माना जा रह है कि आरबीआई एक बार फिर 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी रेपो रेट में कर सकता है। अगर ऐसा होता है बैंक एक बार फिर एफडी पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ा सकते हैं।