Credit Cards

बैंक ऑफ इंडिया ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! रिवाइज किया FD पर ब्याज

Bank of India FD Rates: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो 1 सितंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3% से 7.75% तक का ब्याज दे रहा है। यह नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होती हैं

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Bank of India FD Rates: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने Fixed Deposit की दरों को बढ़ा दिया है।

Bank of India FD Rates: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो 1 सितंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3% से 7.75% तक का ब्याज दे रहा है। यह नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होती हैं। BOI का यह कदम ग्राहकों को बेहतर ब्याज दरों के साथ निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अगर आप अपनी सेविंग को सुरक्षित और फायदेमंद तरीके से निवेश करना चाहते हैं, तो बैंक की इन नई एफडी दरों का फायदा उठा सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया का नई 'स्टार धन वृद्धि' फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने एक नई 333 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना 'स्टार धन वृद्धि' लॉन्च की है। इस योजना के तहत सामान्य नागरिकों को 7.25%, सीनियर सिटीजन को 7.75%, और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.90% की उच्चतम ब्याज दर प्राप्त होगी। यह नई योजना उन निवेशकों के लिए खास है जो छोटे पीरियड में बेहतर ब्याज दर तलाश कर रहे हैं।


BOI बैंक की बल्क एफडी पर ब्याज दरें..

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 30 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए – 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

211 दिन से 269 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

270 दिन से एक साल से कम: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

333 दिन (स्टार धन वृद्धि) - 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.750 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए: 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.30 प्रतिशत

1 साल से अधिक और 2 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.30 प्रतिशत

2 साल: आम जनता के लिए – 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.30 प्रतिशत

2 साल से अधिक और 3 साल से कम: आम जनता के लिए – 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.25 प्रतिशत

3 साल से अधिक और 5 साल से कम: आम जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.00 प्रतिशत

5 साल से अधिक और 8 साल से कम: आम जनता के लिए – 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत

8 साल से अधिक और 10 साल तक: आम जनता के लिए – 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत

पीरियड 3 करोड़ रुपये से कम की FD 3 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक की FD
7 दिन से 14 दिन 3.00 4.50
15 दिन से 30 दिन 3.00 4.50
31 दिन से 45 दिन 3.00 4.50
46 दिन से 90 दिन 4.50 5.25
91 दिन से 179 दिन 4.50 6.00
180 दिन से 210 दिन 6.00 6.50
211 दिन से 269 दिन 6.00 6.75
270 दिन से 1 साल से कम (333 दिन को छोड़कर) 6.00 6.75
333 दिन (स्टार धन वृद्धि) 7.25 6.75
1 साल 6.80 7.25
1 साल से अधिक से 2 साल से कम तक 6.80 6.75
2 साल 6.80 6.50
2 साल से अधिक से 3 साल से कम तक 6.75 6.50
3 साल से 5 साल से कम 6.50 6.00
5 साल से 8 साल से कम 6.00 6.00
8 साल और उससे अधिक से 10 साल तक 6.00 6.00

इस साल NFO से म्यूचुअल फंड हाउसेज जुटा सकते हैं रिकॉर्ड फंड, इस हफ्ते आ रहे 9 एनएफओ

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।