देश के 3 सरकारी बैंकों ने अक्टूबर-नवंबर में FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

FD Rates: देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM), बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने हाल में ही अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कुछ FD पर ब्याज 125 बीपीएस से 1.25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी हाल में एफडी पर ब्याज को बढ़ाया है

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 7:09 PM
केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी हाल में एफडी पर ब्याज को बढ़ाया है।

FD Rates: देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM), बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने हाल में ही अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कुछ FD पर ब्याज 125 बीपीएस से 1.25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी हाल में एफडी पर ब्याज को बढ़ाया है। अगर आप भी दिवाली के समय में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो ये बेस्ट टाइम है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 30 दिन: आम जनता के लिए – 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 2.75 प्रतिशत


31 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए – 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4.75 प्रतिशत

91 दिन से 119 दिन: सामान्य जनता के लिए – 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.40 प्रतिशत

120 दिन से 180 दिन: सामान्य जनता के लिए - 5.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.60 प्रतिशत

181 दिन से 270 दिन: सामान्य जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 364 दिन: सामान्य जनता के लिए - 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.10 प्रतिशत

365 दिन या एक साल : सामान्य जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.75 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.75 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत

200 और 400 दिनों की स्पेशल FD पर सीनियर सिटीजन को 7.50% तक का ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों को इन्ही FD पर 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

BOB ने रिवाइज किया FD पर ब्याज

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 5 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.50 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 5 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.50 प्रतिशत

181 दिन से 210 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

1 साल - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

1 साल से 400 दिन से अधिक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

10 साल से अधिक (कोर्ट ऑर्डर स्कीम) - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

399 दिन (बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम) - आम जनता के लिए: 7.16 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.65 प्रतिशत

केनरा बैंक FD की नई दरें

केनरा बैंक अब 7 से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एपडी पर 4% की ब्याज दर और 46 से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर 5.25% की दर से ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक 91 से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.50 प्रतिशत ब्याज दर और 180 से 269 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 6.15 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। 270 दिनों से लेकर एक साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर अब 6.25 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी। 1 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर अब 6.90 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी। बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिनों में मैच्योर होने एफडी पर दे रहा है। बैंक 444 दिनों की एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

ये हैं रिवाइज्ड ब्याज दरें

केनरा बैंक एक साल से अधिक से दो साल से कम पीरियड में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.85% की ब्याज दर दे रहा है। अब यह दो साल या उससे अधिक की 3 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.85% की ब्याज दर की गारंटी देता है। तीन साल या उससे अधिक लेकिन पांच साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर अब केनरा बैंक 6.80 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। पांच साल या उससे अधिक में मैच्योर होने वालों एफडी पर 6.70 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

Diwali Picks: बेहतर रिटर्न के लिए दिवाली के सीजन में इन 7 शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।