बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ग्राहकों को दिया तोहफा, घटाया होम और कार लोन पर ब्याज

Bank of Maharashtra: पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने शनिवार को घर और कार लोन पर ब्याज दर में 20 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है। बैंक ने अपने ग्राहकों को लिए प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दिया है

अपडेटेड Aug 12, 2023 पर 2:46 PM
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने घर और कार लोन पर ब्याज दर में 20 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है।

Bank of Maharashtra: पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने शनिवार को घर और कार लोन पर ब्याज दर में 20 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है। बैंक ने अपने ग्राहकों को लिए प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दिया है। बैंक की नई कटौती के बाद होम लोन की नई दरें 8.60 प्रतिशत से 8.50 प्रतिशत पर मिल रहा है। जबकि, कार लोन को 20 आधार अंक सस्ता कर 8.70 प्रतिशत कर दिया है। BOM की ये नई दरें 14 अगस्त से लागू होंगी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन पर घटाया ब्याज

बैंक के मुताबिक कम ब्याज दरों और प्रोसेसिंग शुल्क में छूट से ग्राहकों को डबल फायदा होगा। इससे ग्राहकों को अपना वित्तीय बोझ कम करने में मदद करेगा। यहीन नहीं बैंक ने इससे पहले बैंक ने अपने उड़ान कैंपेन के तहत रिटेल स्कीम जैसे एजुकेशन लोन और गोल्ड लोन पर छूट दी है।


हाल में बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाया है MCLR

बैंक ऑफ बड़ौदा ने MCLR बढ़ाया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ओवरनाइट ब्याज दर को बढ़ाकर 7.95 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा एक महीने, तीन महीने और छह महीने के एमसीएलआर को भी बढ़ा दिया गया है। यह क्रमशः 8.25 प्रतिशत, 8.35 प्रतिशत और 8.45 प्रतिशत हो गया है। बैंक का बेंचमार्क एक साल के लिए एमसीएलआर अब 8.7 फीसदी होगा।

महंगे हो जाएंगे सभी तरह के लोन

एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है जिसके आधार पर कोई भी बैंक अपने ग्राहकों से ऑटो, पर्सनल और होम लोन पर ब्याज लेता है। ये ब्याज की दरें समय, जमा दरों, रेपो रेट, ऑपरेटिंग कॉस्ट और कैश रिजर्व रेशो पर निर्भर करता है। इन सभी पर के आधार पर MCLR तय किया जाता है। रेपो रेट में अगर कोई बदलाव होता है तो MCLR रेट पर असर अपने आप होता है क्योंकि ये रेट रेपो रेट से जुड़ी हुई है। रेपो रेट में किसी भी बदलाव की स्थिति में केवल उन्हीं बैंकों के कर्जदार प्रभावित होंगे जिनकी लोन की ब्याज दरें एमसीएलआर से जुड़ी हैं।

Daily Voice: अल्फा कैपिटल के निखिल विकमसी ने कहा FY24-FY25 के लिए कमाई के अनुमान पर कोई बड़ा खतरा नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।