Bank Strike: जल्दी निपटा लें ब्रांच जाकर निपटाने वाले काम, 13 दिन चलने वाली है बैंक हड़ताल

Bank Strike: दिसंबर और जनवरी 2024 में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 4 दिसंबर से शुरू होने वाली बैंक हड़ताल सीरिज का ऐलान कर दिया है। ये सीरिज में चलने वाली हड़ताल 20 जनवरी तक चलने वाली है। इन हड़तालों से देश भर के कई बैंकों पर असर पड़ने की आशंका है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक शामिल है

अपडेटेड Nov 17, 2023 पर 11:20 AM
Bank Strike: दिसंबर और जनवरी 2024 में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं।

Bank Strike: दिसंबर और जनवरी 2024 में बैंक कर्मचारी करीब 13 दिन हड़ताल पर जाने वाले हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 4 दिसंबर से शुरू होने वाली बैंक हड़ताल सीरिज का ऐलान कर दिया है। ये सीरिज में चलने वाली हड़ताल 20 जनवरी तक चलने वाली है। इन हड़तालों से देश भर के कई बैंकों पर असर पड़ने की आशंका है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक शामिल है। एसोसिएशन के नोटिफिकेशन के मुताबिक दिसंबर में 6 दिन हड़ताल के तय किये गए हैं। यहां आपको दिसंबर और जनवरी की हड़ताल की डेट्स और बैंकों के नाम बता रहे हैं जिनके कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।

दिसंबर में इन तारीखों पर ये बैंक बंद रहेंगे

4 दिसंबर को हड़ताल का असर पंजाब नेशनल बैंक (PNB), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब एंड सिंध बैंक पर पड़ेगा। इस शेड्यूल के बाद 5 दिसंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया पर असर पड़ेगा। 6 दिसंबर को केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हड़ताल होगी। 7 दिसंबर को इंडियन बैंक और यूको बैंक पर असर पड़ेगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र 8 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा 11 दिसंबर को प्राइवेट सेक्टर बैंक के कर्मचारी देशभर में होने वाली हड़ताल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।


जनवरी में ये बैंक रहेंगे बंद

2 जनवरी को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 3 जनवरी को गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर, दमन और दीव में बैंकों की हड़ताल रहेगी। 4 जनवरी को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी बैंकों में हड़ताल रहेगी। 5 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे। 6 जनवरी को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में सभी बैंकों की हड़ताल होगी। आखिर में 19 और 20 जनवरी को देशभर के सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

कर्मचारियों की मांगों में सभी बैंकों में 'अवार्ड स्टाफ' की जरूरी भर्ती और बैंकिंग सेक्टर में स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना शामिल है। AIBEA के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने इस बात पर जोर दिया है कि कुछ बैंकों ने नौकरियों की आउटसोर्सिंग से न केवल ग्राहकों की पर्सनल जानकारी और पैसे को खतरा रहता है।

Short Call : क्रूड ऑयल में गिरावट से सेंटिमेंट मजबूत, Siemens, TCS, REC और PFC पर रहेगी नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।