Get App

Bank Strike: जल्दी निपटा लें ब्रांच जाकर निपटाने वाले काम, 13 दिन चलने वाली है बैंक हड़ताल

Bank Strike: दिसंबर और जनवरी 2024 में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 4 दिसंबर से शुरू होने वाली बैंक हड़ताल सीरिज का ऐलान कर दिया है। ये सीरिज में चलने वाली हड़ताल 20 जनवरी तक चलने वाली है। इन हड़तालों से देश भर के कई बैंकों पर असर पड़ने की आशंका है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2023 पर 11:20 AM
Bank Strike: जल्दी निपटा लें ब्रांच जाकर निपटाने वाले काम, 13 दिन चलने वाली है बैंक हड़ताल
Bank Strike: दिसंबर और जनवरी 2024 में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं।

Bank Strike: दिसंबर और जनवरी 2024 में बैंक कर्मचारी करीब 13 दिन हड़ताल पर जाने वाले हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 4 दिसंबर से शुरू होने वाली बैंक हड़ताल सीरिज का ऐलान कर दिया है। ये सीरिज में चलने वाली हड़ताल 20 जनवरी तक चलने वाली है। इन हड़तालों से देश भर के कई बैंकों पर असर पड़ने की आशंका है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक शामिल है। एसोसिएशन के नोटिफिकेशन के मुताबिक दिसंबर में 6 दिन हड़ताल के तय किये गए हैं। यहां आपको दिसंबर और जनवरी की हड़ताल की डेट्स और बैंकों के नाम बता रहे हैं जिनके कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।

दिसंबर में इन तारीखों पर ये बैंक बंद रहेंगे

4 दिसंबर को हड़ताल का असर पंजाब नेशनल बैंक (PNB), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब एंड सिंध बैंक पर पड़ेगा। इस शेड्यूल के बाद 5 दिसंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया पर असर पड़ेगा। 6 दिसंबर को केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हड़ताल होगी। 7 दिसंबर को इंडियन बैंक और यूको बैंक पर असर पड़ेगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र 8 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा 11 दिसंबर को प्राइवेट सेक्टर बैंक के कर्मचारी देशभर में होने वाली हड़ताल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

जनवरी में ये बैंक रहेंगे बंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें