Get App

Bank Holiday: ईद पर 31 मार्च को खुले रहेंगे सभी एजेंसी बैंक, जानें RBI ने क्यों दिया निर्देश

Bank Holiday News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आदेश दिया है कि सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च, 2025 को खुले रहेंगे। 31 मार्च को ईद की वजह से देश के अधिकतम राज्यों में सार्वजनिक अवकाश है। RBI ने यह निर्देश इसलिए दिया है ताकि सरकारी रेवेन्यू, पेमेंट और सेटलमेंट से जुड़े सभी लेन-देन नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले पूरे किए जा सके

Akhileshअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 6:53 PM
Bank Holiday: ईद पर 31 मार्च को खुले रहेंगे सभी एजेंसी बैंक, जानें RBI ने क्यों दिया निर्देश
Bank Holiday News: RBI ने एजेंसी बैंकों को सरकारी ट्रांजैक्शन जारी रखने के लिए खुला रहने का आदेश दिया है

Bank Holiday News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी एजेंसी बैंकों को 31 मार्च, 2025 (सोमवार) को खुले रहने का निर्देश दिया है। RBI ने कहा कि ईद की वजह से भले ही कई राज्यों में छुट्टी हो, लेकिन 31 मार्च को एजेंसी बैंक आम जनता के लिए खुले रहेंगे। मुसलमानों के पवित्र त्योहार रमजान-ईद यानी 'ईद उल फितर' के लिए हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में 31 मार्च को बैंक बंद रहने वाले थे। 31 मार्च2025 वित्त वर्ष का आखिरी दिन होगा। ऐसे में RBI ने एजेंसी बैंकों को सरकारी ट्रांजैक्शन जारी रखने के लिए खुला रहने का आदेश दिया है।

नए निर्देश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रिसिप्ट और पेमेंट सहित सभी सरकारी-संबंधित वित्तीय लेन-देन 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के भीतर ठीक से दर्ज किए जाएं। 31 मार्च को सरकार का वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाता है। इसका अर्थ है कि सरकारी रेवेन्यू, पेमेंट और सेटलमेंट से जुड़े सभी लेन-देन नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले पूरे हो जाने चाहिए।

सरकार को वित्त वर्ष 2024-25 के अंदर कुछ रिसिप्ट और पेमेंट करने होंगे। इसलिए एजेंसी बैंक खुले रहेंगे। RBI ने एक आधिकारिक बयान में इस बारे में आम जनता को जानकारी देने के लिए भी कहा गया है। आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा, "सभी बैंक इस दिन (31 मार्च को) बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता के बारे में उचित प्रचार करेंगे।"

पिछले साल भी खुले थे बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें