Bank Workers Strike: बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारियों की सबसे बड़ी एसोसिएशन अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 4 दिसंबर 2023 और 20 जनवरी 2024 के बीच देशव्यापी हड़तालों की एक सीरीज चलाने का फैसला किया है। इन हड़तालों के जरिये कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाना चाहते हैं जिसमें पहली मांग कर्मचारियों की भर्ती में बढ़ोतरी करने की है। बैंक एसोसिएशन 4 दिसंबर 2023 से लेकर 20 जनवरी 2024 तक 13 दिन की हड़ताल करने वाले हैं।
