अगर आप शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से ऊब गए हैं। गांव में रहकर आपकी इच्छा खएती करने की है तो आपके लिए Land purchase scheme बेहतर है। इस स्कीम से आपको खेती योग्य जमीन मिल जाएगी। दरअसल जो लोग खेती करना चाहते हैं लेकिन जमीन नहीं है। उनकी जमीन की टेंशन को दूर करने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की लैंड परचेज स्कीम (LPS) बेहतर है। इसमें आपको सिर्फ 15 फीसदी रकम चुकानी होगी, बाकी 85 फीसदी आपको लोन मिल जाएगा। इसमें लोन चुकाने के लिए आपको 7 से 10 साल का टाइम दिया जाता है। लोन चुकाने के बाद जमीन का मालिकाना हक आपको मिल जाएग।

स्कीम का मकसद

SBI की लैंड परचेज स्कीम (LPS) का मकसद छोटे किसानों को जमीन खरीदने में मदद करना है। इसके अलावा ऐसे लोगों को जमीन मुहैया कराई जाती है, जिनके पास कृषि योग्य जमीन नहीं है। इस स्कीम लोन पाने की लिए जो भी अप्लाई करेंगे, उसके पास कोई भी लोन बकाया नहीं होना चाहिए।

जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई

जिन किसानों के पास 2.5 एकड़ से कम सिंचित जमीन है, इस LPS के तहत अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही जिनके पास जमीन नहीं है वो भी अप्लाई कर सकते हैं। जो लोन के लिए अप्लाई कर रहे हों उनका लोन चुकाने का रिकॉर्ड बेहतर होना चाहिए।

स्कीम के लाभ

इस स्कीम में कुल कीमत का 85 फीसदी तक लोन मिल सकता है। आपको सिर्फ 15 फीसदी रकम चुकानी है। जमीन बैंक के नाम रहेगी। बाद में यह आपके नाम हो जाएगी। लैंड परचेज स्कीम में आपको 1 से 2 साल का फ्री समय भी मिलता है। इस टाइम में आप अपनी जमीन को कृषि योग्य बना सकते हैं। अगर पहले से जमीन विकसित है तो आपको SBI एक साल का फ्री पीरियड देता है। इस टाइम पीरियड को पूरा करने के बाद आपको छमाही किश्त भरनी होगी। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।