Axis Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए क्या हैं नए रेट्स
Axis Bank FD Rate: एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के कई टेन्योर के लिए FD मुहैया कराता है। बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 12:05 PM
AXIS बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव
Axis Bank FD Rate: देश के प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Fixed Deposits - FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 18 मार्च से प्रभावी हैं। बता दें कि एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के कई टेन्योर के लिए FD मुहैया कराता है। हालांकि फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिहाज से सुरक्षित और मुनाफे वाला माना जाता है। लेकिन बीते कुछ साल में FD पर ब्याज दरें कम हुई हैं। लिहाजा लोगों की रूचि कम हुई है।
यह ब्याज दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम पर है। बैंक 18 महीने से लेकर 2 साल में मैच्योर होने वाली राशि पर 5.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं 2 साल से लेकर 3 साल से कम पर एक्सिस बैंक 5.40 फीसदी ब्याज मुहैया करा रहा है।
3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली लंबी अवधि के डिपॉजिट पर बैंक 5.40 फीसदी ब्याज मुहैया करा रहा है। इसके साथ ही 5 साल से 10 साल में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर 5.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।
एक्सिस बैंक चुनिंदा मैच्योरिटी पर वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मुहैया कराता है। वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल के मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 2.5 फीसदी से 6.50 फीसदी तक की ब्याज दर मिलेगी। इससे पहले, भरतीय स्टेट बैंक (State Bank of India -SBI), HDFC बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank, Bank of Baroda) और केनरा बैंक (Canara Bank) ने अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया था।