Get App

Bandhan Bank FD Rates: बंधन बैंक ने बढ़ाए एफडी के रेट, ग्राहकों को अब सालाना 8.5% तक मिलेगा ब्याज

Bandhan Bank FD Rates: बंधन बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.50 फीसदी तक ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही बैंक अब 600 दिन की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी और अन्य नागिकों को 8 फीसदी सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है। नई दरें सोमवार 6 फरवरी से लागू हो गई हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 2:51 PM
Bandhan Bank FD Rates: बंधन बैंक ने बढ़ाए एफडी के रेट, ग्राहकों को अब सालाना 8.5% तक मिलेगा ब्याज
Bandhan Bank FD Rates: नई दरें सोमवार 6 फरवरी से लागू हो गई हैं

Bandhan Bank Fixed Deposit Rates: बंधन बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही यह उन बैंकों की लिस्ट में शामिल हो गई, जिन्होंने हाल में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एफडी की दरें बढ़ाई हैं। कोलकाता मुख्यालय वाले बंधन बैंक ने सोमवार 6 फरवरी को बताया कि उसने विभिन्न अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.50 फीसदी तक ब्याज दरें बढ़ाई हैं। नई दरें सोमवार 6 फरवरी से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही बैंक अब 600 दिन की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी और अन्य नागिकों को 8 फीसदी सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है।

इसी तरह एक साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़कर अब 7 फीसदी हो गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधि वाले एफडी पर अतिरिक्त 0.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

बंधन बैंक ने बताया कि नई एफडी दरें 2 करोड़ से कम राशि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए हैं और ये 6 फरवरी से लागू हो गई हैं। बैंक ने यह भी बताया कि ये ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें