Bank Holidays January 2022: जनवरी महीने के बचे 15 दिनों में से 6 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays January 2022: जनवरी के15 दिनों में 6 दिन सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Jan 17, 2022 पर 10:15 AM
Bank Holidays January 2022: जनवरी महीने के बचे 15 दिनों में से 6 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays January 2022: नए साल के पहले महीने जनवरी खत्म होने में 15 दिन बचे हैं। इन 15 दिनों में 6 दिन सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग हैं। जनवरी में त्योहारों के कारण RBI ने अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद होने का ऐलान किया है। वैसे, ऑनलाइन मोड में बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे।

राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। नीचे दिए गए दिनों को सभी बैंकिंग कंपनियों की तरफ से सभी राज्यों में नहीं माना जाता और छुट्टी वाले राज्य के अलावा अन्य राज्यों में बैंक खुले रहते हैं। बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।

वहीं, अगर आप जनवरी 2022 में बैंकों जाने की तैयारी में हैं या ऑफलाइन बैंकिंग के लिए अपनी ब्रांच में जाने वाले हैं, तो यहां इस महीने बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है, उस पर भी एक नजर डाल लीजिए-


जनवरी 2022 में बचे 15 दिनों में से 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। चेक करें बैंक हॉलीडे की पूरी लिस्ट..

18 जनवरी, मंगलवार - थाई पूसम (चेन्नई)

22 जनवरी, महीने का चौथा शनिवार (Fourth Saturday)

23 जनवरी, रविवार

26 जनवरी, बुधवार - गणतंत्र दिवस (देश भर में मनाया जाता है)

30 जनवरी, रविवार

31 जनवरी, सोमवार - मी-डैम-मे-फी (असम)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।