मौजूदा वक्त में कई सारे लोग अपना घर खरीदने के लिए (Home Loan) का सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी आने वाले वक्त में घर खरदीने के लिए होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) अपने ग्राहकों को बेहद ही कम इंटरेस्ट रेट पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन पर वसूले जाने वाले ब्याद दरों में कटौती करने का ऐलान किया है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र होम लोन ब्याज दर
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) ने रविवार को होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती किए जाने का ऐलान किया है। बैंक ने होम लोन पर ब्याज दरों को 8.6 फीसदी से घटा कर 8.4 फीसदी का कर दिया है। होम लोन की यह नई दरें 13 मार्च 2023 से ही प्रभावी हैं। बता दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र उन कुछ चुनिंदा बैंकों में से एक है जो सबसे कम ब्याज दरों पर अपने ग्राहकों को होम लोन उपलब्ध करा रहा है।
पेंशनर्स को मिल रहा स्पेशल इंटरेस्ट का बेनिफिट
बैंक ऑफ महाराष्ट्र डिफेंस पर्सनल्स सहित पैरामिलिट्री फोर्स के लिए एक स्पेशल इंटरेस्ट रेट भी ऑफर कर रहा है, जिसका बेनिफिट सैलरीड पर्सन और पेंशनर्स उठा सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को भी माफ कर दिया है। इस बैंक की तरफ से होम लोन, कार लोन और गोल्ड लोन पर अब किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं वसूली जा रही है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी घटाई ब्याज दर
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा कि वह अपने ग्राहकों को लगभग सभी तरह के लोन पर सबसे कम ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। बता किं पिछले हफ्ते बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने भी अपने होम लोन पर वसूले जाने वाले इंटरेस्ट रेट को 40 बीपीएस से घटाकर 8.5 प्रतिशत का कर दिया था। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने MSME लोन पर भी ब्याज दरों को घटा कर 8.4 प्रतिशत का कर दिया है।