Bank Strike Bank Holidays February 2022: हड़ताल और छुट्टियों के कारण 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in February 2022: फरवरी महीने के बचे हुए दिनों में 11 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 10:30 AM
Bank Strike Bank Holidays February 2022: बैंक हड़ताल और छुट्टियों के कारण 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in February 2022: फरवरी महीने के बचे हुए दिनों में 11 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक फरवरी महीने में अब बैंक 9 दिन बंद रहेंगे। पहली यानी नेशनल हॉलिडे के दिन बैंक पूरे भारत में बंद हो जाते हैं, जबकि क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण कुछ राज्यों में बैंक ब्रांच बंद होंगी। वहीं, 23 और 24 फरवरी को कर्चमारियों की की हड़ताल के कारण भी बैंक ब्रांच में काम नहीं होने वाला है।

बैंक ब्रांच कब बंद रहेंगी ये उन उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है जब जिन्हें स्वयं बैंक जाकर काम कराना हो। हालांकि, वीकेंड पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चलती रहेंगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलती है। RBI द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों के कारण NEFT और अन्य ऑनलाइन चैनल छुट्टियों पर भी काम करते हैं। इसलिए, जिन लोगों को अपना काम करने के लिए बैंक शाखाओं में जाना पड़ता है।

2 दिन रहेगी बैंक हड़ताल


बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर हड़ताल करने वाले हैं। बैंक कर्मचारी सरकाकर की श्रमिक और जन विरोधी का कारण बताकर स्ट्राइक कर रहे हैं। हड़ताल के लिए सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (CTU) और अन्य संगठनों ने मिलतकर 23 और 24 फरवरी बैंक हड़ताल करने की घोषणा की है। इस हड़तला में देश भर के सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) की केन्द्रीय कमेटी ने इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।

15 फरवरी: मोहम्मद हजरत अली/लुई-नागई-नी के जन्मदिन के कारण इम्फाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक शाखाएं बंद हो जाएंगी।

16 फरवरी: उस दिन गुरु रविदास जयंती पड़ती है। चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।

18 फरवरी: डोलजात्रा के कारण कोलकाता में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के कारण बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

23 फरवरी, बुधवार - बैंक हड़ताल

24 फरवरी, गुरुवार - बैंक हड़ताल

इन तारीख पर भी बंद रहेंगे बैंक

इन छुट्टियों के अलावा, रविवार के कारण 13, 20 और 27 फरवरी को और दूसरे और चौथे शनिवार के कारण 12 और 26 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।