Exclusive: प्रतीक इंदवार और सुप्रतीम सरकार ने SBI Capital Markets से दिया इस्तीफा, बोर्ड में आ सकते हैं I-Sec के गौरव सूद

गौरव सूद एसबीआई कैपिटल मार्केट्स में प्रतीक इंदवार की जगह लेंगे जबकि सुप्रतीम सरकार के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली

अपडेटेड Nov 19, 2021 पर 10:01 AM

सरकारी क्षेत्र की अग्रणी बैंक SBI के पूर्ण स्वामित्व वाली निवेश बैंकिंग फर्म एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (SBI Capital Markets) के दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रतीक इंदवार (Prateek Indwar) और सुप्रतिम सरकार (Supratim Sarkar) ने इस्तीफा दे दिया है। ये जानकारी सूत्रों से मनीकंट्रोल को मिली है।

इंदवार इस फर्म में ईवीपी और ग्रुप हेड (इन्वेस्टमेंट बैंकिंग) थे और वे आईआईटी कानपुर और आईआईएम कलकत्ता के पूर्व छात्र हैं जिनका कार्यकाल यहां 2 साल और 7 महीने का रहा।

एक सूत्र के मुताबिक इंदवार का नोटिस पीरियड इस महीने पूरी हो जाएगा और वह इन्वेस्टमेंट बैंकिंग वर्टिकल का नेतृत्व करने के लिए इंडसइंड बैंक में ज्वाइन होने जा रहे हैं।


अपने 30 साल से अधिक के करियर में, इंदवार ने IDFC First Bank (हेड आई-बैंकिंग एंड को-हेड, कॉरपोरेट बैंकिंग), ICICI Bank (हेड, इंटरनेशनल बैंकिंग-स्ट्रैटेजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट), ICICI UK Plc (हेड (कॉर्पोरेट और निवेश बैंकिंग), Bank of America (सीनियिर इन्वेस्टमेंट बैंकर और प्रिंसिपल और वाइस प्रेसिडेंट के रूप में दो कार्यकाल) और GE Capital (वाइस प्रेसिडेंट और रीजन हेड) के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

एक और सूत्र ने मनीकंट्रोल से कहा "इंवेस्टमेंट बैंक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) में सिंडिकेशन के सह-प्रमुख गौरव सूद ने पद छोड़ दिया है और उनका नोटिस पीरियड पूरा होने के बाद फरवरी 2022 में वे एसबीआई कैपिटल मार्केट्स में इंदवार की जगह ले सकते हैं।"

सूद ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में 7 साल 4 महीने काम किया है। इससे पहले वे एलारा कैपिटल (Elara Capital), मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में सेवाएं दे चुके हैं।

वहीं एसबीआई कैपिटल मार्केट्स में अपना इस्तीफा देने वाले दूसरे वरिष्ठ अधिकारी, सुप्रतिम सरकार, ईवीपी और ग्रुप हेड (प्रोजेक्ट एडवाइजरी एंड स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस ग्रुप) मार्च, 2022 तक फर्म के साथ काम करते रहेंगे।

सबसे पहले इकोनॉमिक टाइम्स ने सबसे पहले उनके इस्तीफे की सूचना दी थी। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स में काम करने से पहले पहले, सरकार ने आईडीबीआई (IDBI) में मर्चेंट बैंकिंग और प्रोजेक्ट अप्रेजल डिवीजन में अपनी सेवाएं दी और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) में एक इंजीनियर के रूप में काम किया था।

एक अन्य सूत्र ने कहा, "सुप्रतीम सरकार एक सीनियर बैंकर हैं जो एसबीआई में लगभग 2 दशकों से अधिक समय से काम कर रहे हैं और उनका कार्यक्षेत्र बैंक के लिए सबसे ज्यादा कमाई करता है।" हालांकि सरकार के भविष्य प्लान तुरंत साफ नहीं हो पाये।

बता दें कि उपरोक्त सभी सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर मनीकंट्रोल से बात की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।