1 जनवरी से इस बैंक में 10,000 रुपये से अधिक जमा करने पर लगेगा चार्ज, जानिए कितने पैसे होंगे खर्च

इस बैंक में लिमिट पार करने के बाद कैश जमा करने और निकालने पर चार्ज देना पड़ेगा

अपडेटेड Dec 19, 2021 पर 4:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया झटका

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payments Bank -IPPB) के अकाउंट होल्डर्स को एक लिमिट से कैश निकालने और डिपॉजिट करने पर चार्ज देना होगा। यह नियम 1 जनवरी 2022 से लागू हो जाएगा। IPPB में तीन तरह के सेविंग अकाउंट्स खोले जा सकते हैं। जिसमें कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मुताबिक बेसिक सेविंग्स अकाउंट से हर महीने चार बार कैश निकालना फ्री है। लेकिन इसके बाद हर निकासी पर कम से कम 25 रुपये रुपये देने होंगे। हालांकि बेसिक सेविंग्स अकाउंट पर पैसे जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

सेविंग्स अकाउंट और करेंट अकाउंट


बेसिक सेविंग अकाउंट के अलावा सेविंग और करंट अकाउंट में महीने में 10,000 रुपये जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन इस लिमिट से ज्यादा डिपॉजिट करने पर कम से कम 25 रुपये का चार्ज लगेगा। बेसिक सेविंग अकाउंट के अलावा दूसरे सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट से हर महीने 25,000 रुपये निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि फ्री लिमिट के बाद हर बार पैसे निकालने पर कम से कम 25 रुपये चार्ज देना होगा।

LIC Jeevan Anand Policy: 1400 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 25 लाख रुपये, जानें एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी की खासियत

IPPB की वेबसाइट के मुताबिक, ये सभी नियम 1 जनवरी 2022 से लागू हो जाएंगे। इस GST/CESS अलग से लगाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 1 अगस्त 2021 डोरस्टेप बैंकिंग चार्ज (Doorstep banking charges) की नई दरें लागू किया था। इसके लिए प्रति कस्टमर 20 रुपये का चार्ज निर्धारित किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।