ICICI Bank Fixed Deposits Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें नई दरें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 5-10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 5:19 PM
ICICI Bank Fixed Deposits Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें नई दरें

ICICI Bank hikes interest rates on fixed deposits: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 5-10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी पर की गई है। ये नई दरें आज मंगलवार से लागू हो गई हैं। ये ब्याज दरें 1 साल से 2 साल तक एफडी पर बढ़ाई गई है।

अब ये है नईं दरें

आज से आईसीआईसीआई बैंक सामान्य और सीनियर सिटिजन के लिए एफडी की ब्याज दरों पर 4.15 फीसदी की दर ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज 1 साल से 389 दिनों की एफडी पर मिलेगा। 15 महीने से कम की अवधि पर ब्याज 4.15% मिलेगा। पहले ब्याज दर 4.05% थी। 15 महीने से 18 महीने से कम की एफडी पर बैंक पिछले 4.10% की तुलना में 4.20% ब्याज दर दे रहा है। इसमें ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है।


ब्याज दर

बैंक ने ब्याज दर 5 आधार अंकों से बढ़ाकर 4.30% कर दी है। ये ब्याज 18 महीने से अधिक की अवधि और 2 साल से कम की समय की एफडी पर है। इस पर पहले 4.25% की दर से ब्याज मिल रहा था।

यहां नहीं किया ब्याज दरों में बदलाव

बैंक ने 2 साल से अधिक की एफडी पर ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। आईसीआईसीआई बैंक 3 साल 1 दिन से 5 साल और 5 साल 1 दिन से 10 साल की एफडी पर 4.6% की दर से ब्याज दे रहा है। इस बीच 3.70% का ब्याज 271 दिनों से लेकर 1 वर्ष से कम की एफडी पर दे रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।