Personal Loan: देश में फेस्टिव सीजन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन कई बैंक अभी भी ऐसे फेस्टिव सीजन जैसे माहौल में सस्ते दर पर्सनल लोन मुहैया करा रहे हैं। इतना ही नहीं कई बैंक तो प्रॉसेसिंग फी (processing fee) भी नहीं ले रहे हैं। अगर आप भी पर्सनल लोन की तलाश में हैं तो कुछ बैंकों के बारे में हम आपको सुझाव दे सकते हैं। जहां ब्याज दरें बेहद कम हैं।
वैसे पर्सनल लोन उन लोगों की मदद करता है, जिन्हें तत्काल पैसों की जरूरत होती है। पर्सनल लोन एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन है, जिसे आप बैंक या वित्तीय संस्थान से ले सकते हैं। इसके जरिए आप अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
अगर आप पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में सवाल होगा कि सबसे सस्ता पर्सनल लोन कहां मिलेगा। जानिए किन बैंकों से मिलेगा सस्ते दर पर पर्सनल लोन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) 5 साल के लिए 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन के लिए 8.9 फीसदी की ब्याज देना होगा। इसमें आपकी EMI 10,355 रुपये होगी। सेंट्रल बैंक (Central Bank) और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank -PNB) भी इसी ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहे हैं। PNB में प्रोसेसिंग फीस पर भी छूट मिलती है।
इंडियन बैंक (Indian Bank) में मौजूदा समय में बेहतर सस्ती दरों पर पर्सनल लोन मिल रहा है। बैंक में पर्सनल लोन पर ब्याज दर 9.05 फीसदी है। इसकी EMI 10,391 रुपये आएगी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)
सबसे सस्ता पर्सनल लोन देने वालों की लिस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) भी शामिल है। इसमें पर्सनल लोन पर 9.45 फीसदी सालाना की ब्याज दर लगेगी। बैंक की EMI 10,489 रुपये होगी।
Post Office की इस योजना में लगाएं 10 हजार और पाएं 16 लाख रुपये- जानें इस स्कीम के बारें में
पंजाब एंड सिंध बैंक और IDBI बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank) और IDBI बैंक में पर्सनल लोन पर 9.5 फीसदी की ब्याज दर से पर्सनल लोन दे रहा है। अगर आप 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन पांच साल के लिए लेते हैं, तो हर महीने 10,501 रुपये की EMI बनेगी।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) भी सस्ते दर पर पर्सनल लोन मुहैया करा रहा है। बैंक पर्सनल लोन लेने पर प्रोसेसिंग फी भी नहीं ले रहा है। बैंक से लोन लेने पर सालाना ब्याज दर 9.6 फीसदी है। जिसमें आपकी EMI 10,525 रुपये होगी।