POSB RTGS/NEFT: डाक विभाग (DOP) ने डाकघर सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स को डिजिटल लेनदेन करने करने के लिए NEFT और RTGS सर्विस शुरू की गई। संचार मंत्रालय की देखरेख में ये सुविधाएं शुरू की हैं। POSB अकाउंट होल्डर्स 31 मई, 2022 से शुरू होने वाली NEFT/RTGS सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वर्तमान में इस सुविधा का ट्रायल चल रहा है।
एक बयान के अनुसार, डाक विभाग ने कहा, "यह POSB अकाउंट्स के लिए NEFT/RTGS सुविधा के रोलआउट के संबंध में है, जो 31.05.2022 से POSB अकाउंट होल्डर्स के लिए चालू होने जा रहा है। POSB अकाउंट होल्डर्स को NEFT/RTGS सुविधा के बारे में सार्वजनिक क्षेत्रों में सभी डाकघरों के नोटिस बोर्ड के जरिए प्रचार किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर NEFT/RTGS चार्ज और लिमिट
- 10,000 रुपए तक के लेन-देन के लिए 2.50 रुपए+GST
- 10,000 रुपए से ऊपर 1 लाख रुपए तक के लेनदेन के लिए 5 रुपए +GST
- 1 लाख से ज्यादा और 2 लाख रुपए तक के लेनदेन के लिए 15 रुपए +GST
- 2 लाख से ज्यादा के लेन-देन के लिए 25 रुपए +GST
NEFT और RTGS सुविधा की मुख्य बातें
ई-बैंकिंग और एम-बैंकिंग चैनलों के जरिए शुरू किए गए आउटवर्ड NEFT लेनदेन के लिए कोई शुल्क नहीं लगाया जाता है।
काउंटर पर NEFT रेमिटेंस के लिए प्रति लेनदेन न्यूनतम और अधिकतम चार्ज 1 रुपए और 15,00,000 रुपए है।
ई-बैंकिंग और एम-बैंकिंग चैनलों के जरिए आउटवर्ड NEFT के लिए प्रति लेन-देन की सीमा 2,00,000 रुपए है।
इसकी डेली ट्रांजैक्शन लिमिट पांच है। ई-बैंकिंग और एम-बैंकिंग सर्विस के जरिए शुरू किए गए आउटवर्ड NEFT के लिए डेली ट्रांजैक्शन लिमिट 10,00,000/- रुपये है।
धोखाधड़ी के जोखिम को कम करने के लिए ई-बैंकिंग और एम-बैंकिंग के लिए एक समय परिवर्तनीय लेनदेन कैपिंग है।
पोस्ट ऑफिस NEFT/RTGS में कैसे की जा सकती है शिकायत?
इंडिया पोस्ट कस्टमर केयर नंबर 1800 2666 868 के जरिए शिकायत की जा सकती है।
इंडिया पोस्ट वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/ComplaintRegistration.aspx में फाइनेंशियल सर्विस, सेविंग्स बैंक सर्विस के तहत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रांच में SP-CRM के जरिए।