पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, 1 दिसंबर से कर रहा है यह बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग्स अकाउंट में मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है

अपडेटेड Nov 24, 2021 पर 9:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Punjab National Bank: देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank - PNB) ने अकाउंट होल्डर्स को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों को सालाना 2.90 से घटाकर 2.80 फीसदी करने का फैसला किया है। नई ब्याज दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट में इस बात की जानकारी दी गई है। बता दें कि बैंक के इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा।

जानिए कितने बैलेंस पर कितना मिलेगा ब्‍याज 

1 दिसंबर 2021 से सेविंग्स अकाउंट में 10 लाख रुपये से कम सेविंग्स अकाउंट बैलेंस के लिए सालाना ब्याज दर 2.80 फीसदी होगी। वहीं, 10 लाख रुपये और इससे ज्यादा के लिए सालाना ब्याज दर 2.85 फीसदी होगी। अभी तक जमा पर 2.90 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है। PNB देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक हैं, वहीं, SBI देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर का बैंक है। SBI के सेविंग्स अकाउंट पर सालाना 2.70 फीसदी ब्याज मिलती है। वहीं, Kotak Mahindra Bank और इंडसइंड बैंक के सेविंग्स अकाउंट पर सालाना 4-6% ब्याज दर है।


अन्य बैंकों की ब्याज दरें

सरकारी बैंक

IDBI बैंक – 3 से 3.25 फीसदी

केनरा बैंक – 2.90 फीसदी से 3.20 फीसदी

बैंक ऑफ बड़ौदा – 2.75 फीसदी से 3.20 फीसदी

पंजाब एंड सिंध बैंक – 3.10 फीसदी इंट्रेस्ट मिल रहा है

प्राइवेट बैंक

HDFC बैंक – 3 से 3.5 फीसदी

ICICI बैंक – 3 से 3.5 फीसदी

कोटक महिंद्रा बैंक – 3.5 फीसदी

इंडसइंड बैंक – 4 से 5 फीसदी

सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स

इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80TTA के तहत बैंक के सेविंग्स अकाउंट के मामले में ब्याज से सालाना 10,000 रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री है। इसका लाभ 60 साल से कम उम्र के व्यक्ति को मिलता है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ये छूट 50,000 रुपये है। इससे ज्यादा इनकम होने पर TDS काटा जाता है। तय छूट लिमिट से ज्यादा ब्याज से इनकम होने पर बैंक द्वारा 10 फीसदी TDS काटा जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।