RBI ने इस बैंक को दी बड़ी जिम्मेदारी, आम लोगों को मिलेंगे ये फायदे

प्राइवेट सेक्टर के सीएसबी बैंक (CSB Bank) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ी अहम जिम्मेदारी दी है

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 8:29 PM
RBI ने इस बैंक को दी बड़ी जिम्मेदारी, आम लोगों को मिलेंगे ये फायदे

RBI: प्राइवेट सेक्टर के सीएसबी बैंक (CSB Bank) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ी अहम जिम्मेदारी दी है। दरअसल, आरबीआई ने CSB Bank को केंद्र एवं राज्य सरकारों के सामान्य बैंकिंग कामकाज करने के लिए एजेंसी बैंक की लिस्ट में डाल दिया है। एजेंसी बैंक की लिस्ट में आने से CSB Bank केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सामान्य बैंकिंग के काम कर सकेगा।

CSB Bank कर पाएगा यह काम – RBI के एजेंसी बैंक के तौर पर CSB Bank को टैक्स कलेक्शन, पेंशन पेमेंट, स्टांप शुल्क कलेक्शन जैसे केंद्र और राज्य सरकार के सरकारी बैंक वाले काम कर सकेगा। अब वह केंद्र और राज्य सरकार का काम करने के लिए अधिकृत बैंक हो चुका है।

इसके अलावा CSB Bank स्रोत पर टैक्स कटौती यानी TDS, GST, स्टांप शुल्क, रजिस्ट्रेशन, प्रॉपर्टी टैक्स, वैट और प्रोफेशनल टैक्स जैसे सरकारी पेमेंट ले और दे सकेगा। यानी अब ग्राहकों को CSB Bank से पेंशन भी मिल सकेगी। इसके अलावा सब्सिडी ट्रांसफर करने जैसे काम भी कर पाएगा।  इसके अलावा अन्य जरूरी काम भी CSB Bank के जरिए हों सकेंगे।


सीएसबी बैंक के रिटेल बैंकिंग प्रमुख नरेंद्र दीक्षित ने कहा कि यह बैंक के लिए सबसे अच्छा मौका है और वह पहले से ज्यादा लोगों को सर्विस दे पाएंगे। अभी बैंक की 562 ब्रांच है जिसके जरिये वह देश भर में अपनी सर्विस दे रहे हैं। अब एजेंसी बैंक बनने के बाद बैंक की सर्विस का दायरा बढ़ पाएगा। इसे अपने बैंक के लिए एक बढ़िया मौका बताते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में फैली अपनी 562 शाखाओं के साथ हम सरकारी सर्विस से जुड़ी सेवाएं दे पाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।