RBL Bank : अंतरिम सीईओ राजीव आहूजा ने कहा, बैंक को RBI का पूरा सपोर्ट, असेट क्वालिटी जुड़ी समस्याएं दूर कीं

25 दिसंबर को आरबीआई ने डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन के इंचार्ज चीफ जनरल मैनेजर योगेश दयाल को बैंक के बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त कर दिया था

अपडेटेड Dec 27, 2021 पर 8:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RBL Bank पर क्या है ब्रोकरेजेस की राय

RBL Bank : मुंबई के प्राइवेट सेक्टर के लेंडर आरबीएल बैंक ने 26 दिसंबर को कहा कि बैंक और उसके टॉप मैनेजमेंट को रिजर्व बैंक (आरबीआई) का पूरा समर्थन है। साथ ही असेट क्वालिटी से जुड़े इश्यूज दूर कर लिए गए हैं।

मीडिया के साथ एक कांफ्रेंस कॉल के दौरान आरबीएल बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ (अंतरिम) राजीव आहूजा ने कहा, “हालिया घटनाक्रमों की वजह असेट क्वालिटी और एडवांसेज जैसे इश्यू नहीं हैं। बैंक को आरबीआई का पूरा सपोर्ट हासिल है।”

RBL Bank के खिलाफ RBI का एक्शन, इसके पीछे क्या हो सकती हैं वजह

25 दिसंबर को आरबीआई ने डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन के इंचार्ज चीफ जनरल मैनेजर योगेश दयाल को बैंक के बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त कर दिया था।


इसी दिन, बाद में बैंक ने एक्सचेंजेस को सूचित किया कि आरबीएल बैंक के लॉन्ग टर्म एमडी और सीईओ विश्ववीर आहूजा तत्काल छुट्टी पर चले गए हैं। इसके बाद एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आहूजा को एमडी व सीईओ नामित किया गया, जिसके लिए रेग्युलेटरी अप्रूवल लेनी होंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।