देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने अपने सभी अकाउंट होल्डर्स को एक अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अपनी बैंकिंग सर्विसेस को चालू रखने के लिए पैन को आधार से लिंक कर लें। SBI ने ट्वीट कर कहा है कि हम अपने ग्राहकों को असुविधा से बचने के लिए सलाह देते हैं कि पैन को आधार से लिंक कर लें, ताकि बेहतर बैंकिंग सर्विस मिलती रहे।
जानिए पैन-आधार लिंक करने की डेडलाइन
सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक (PAN Aadhaar linking) करना जरूरी कर दिया है। मौजूदा समय में पैन आधार लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च 2022 है। ऐसे में SBI ने अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द पैन को आधार से लिंक कराने की अपील की है। बता दें कि सितंबर महीने में सरकार ने पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से लिंक करने की समय सीमा 6 महीना बढ़ाकर मार्च 2022 कर दी थी।
वेबसाइट से कैसे करें लिंक
सबसे पहले आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर विजिट करना होगा। इसके बाद बाईं तरफ Link Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपको PAN, AADHAAR और आधार में आपका नाम जैसी जानकारी दर्ज करनी है। अगर आपके आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल है तो I have only year of birth in aadhaar card के बॉक्स को टिक करना होगा। फिर कैप्चा कोड एंटर करना है। इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें और आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।