SBI ने सभी ग्राहकों को जारी किया अलर्ट, बैंकिंग सर्विसेस को चालू रखने के लिए जल्द ही निपटा लें यह काम

SBI Alert: SBI ने बैकिंग सर्विस को बनाए रखने के लिए सभी ग्राहकों से पैन-आधार कार्ड (PAN-Aadhaar) को लिंक करने के लिए कहा है

अपडेटेड Nov 23, 2021 पर 11:40 AM

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने अपने सभी अकाउंट होल्डर्स को एक अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अपनी बैंकिंग सर्विसेस को चालू रखने के लिए पैन को आधार से लिंक कर लें। SBI ने ट्वीट कर कहा है कि हम अपने ग्राहकों को असुविधा से बचने के लिए सलाह देते हैं कि पैन को आधार से लिंक कर लें, ताकि बेहतर बैंकिंग सर्विस मिलती रहे। SBI ने आगे अपने इस ट्वीट में ग्राहकों को चेतावनी दी है कि अगर लिंक नहीं किया तो पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा और किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे।

जानिए पैन-आधार लिंक करने की डेडलाइन

सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक (PAN Aadhaar linking) करना जरूरी कर दिया है। मौजूदा समय में पैन आधार लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च 2022 है। ऐसे में SBI ने अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द पैन को आधार से लिंक कराने की अपील की है। बता दें कि सितंबर महीने में सरकार ने पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से लिंक करने की समय सीमा 6 महीना बढ़ाकर मार्च 2022 कर दी थी। दरअसल बिना पैन कार्ड के बैंक अकाउंट नहीं खोला जा सकता है। इसके जरिए नकदी जमा, डीमैट अकाउंट, प्रॉपर्टी के लेन-देन समेत कई वित्तीय मामलों के लेन-देन के लिए पैन कार्ड जरूरी है।


जानिए पैन-आधार को कैसे करें लिंक

पैन को आधार से लिंक करने के लिए आप SMS या इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए लिंक कर सकते हैं।

वेबसाइट से कैसे लिंक

सबसे पहले आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर विजिट करना होगा। इसके बाद बाईं तरफ Link Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपको PAN, AADHAAR और आधार में आपका नाम जैसी जानकारी दर्ज करनी है। अगर आपके आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल है तो I have only year of birth in aadhaar card के बॉक्स को टिक करना होगा। फिर कैप्चा कोड एंटर करना है। इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें और आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

जानिए SMS के जरिए कैसे करें लिंक

पैन को SMS के जरिए भी आधार से लिंक किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने फोन पर UIDPAN टाइप करना होगा। इसके बाद 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखें और 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखें। अब ये मेसेज 567678 या 56161 पर भेज दें। आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।