SBI ने अपने ग्राहकों को किया अलर्ट! पैसे के लिए न करें QR Code स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल

SBI Alert Customers: इन दिनों ऑनलाइन बैंकिग, यूपीआई पेमेंट, क्यू आर कोड के जरिये पेमेंट करना काफी चलन में है

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 12:09 PM
SBI ने अपने ग्राहकों को किया अलर्ट! पैसे के लिए न करें QR Code स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल

SBI Alert Customers: इन दिनों ऑनलाइन बैंकिग, यूपीआई पेमेंट, क्यू आर कोड के जरिये पेमेंट करना काफी चलन में है। अब छोटी-छोटी दुकानों पर भी आपको क्यूआर कोड स्कैनर लगे दिख जाते हैं। यहां लोगों के बैंक से जुड़े काम आसान हो जाते हैं लेकिन इससे ऑनलाइन फ्रॉड को भी बढ़ावा मिल रहा है। क्यूआर कोड फ्रॉड के बढ़ते मामले को देखते हुए देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई (State Bank of India) ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक ने कहा है कि अगर आपको किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई QR कोड मिलता है तो उसे भूल से भी स्कैन न करें क्योंकि ये आपको कंगाल बना सकता है।

ट्वीट करके दी जानकारी

SBI ने Tweet कर कहा कि  'क्यूआर कोड स्कैन करें और पैसे पाएं? ये गलत नबंर हो सकता है और ऐसे क्यूआर कोड स्कैम (QR Code Scam) से सावधान रहें। ऐसे क्यू आर कोड को स्कैन न करें वरना आपकी जेब यानी बैंक खाता खाली हो सकता है। स्कैन करने से पहले सोचें, अनजान और अनवेरीफाइड क्यूआर कोड स्कैन नहीं करें। सावधान रहें वरना जरा सी असावधानी आपके लिए मुसीबत बन सकती है।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।