SBI Alert: शनिवार को बंद रहेंगी बैंक की इंटरनेट सर्विस, नहीं मिलेगी ऑनलाइन बैंकिंग, YONO की सर्विस

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है

अपडेटेड Dec 10, 2021 पर 3:10 PM
शनिवार को SBI कस्टमर इंटरनेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे

SBI Alert: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। शनिवार को SBI कस्टमर इंटरनेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। याद रहे कि अगले दो दिन यानी शनिवार और रविवार को बैंक भी बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को बैंकों की छुट्टी है।

SBI यूजर्स  इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, योनो, योनो लाइट, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग को 300 मिनट तक शनिवार और रविवार दोनों दिन इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। SBI का देश भर में 22,000 से अधिक शाखाएं और 57,889 से अधिक का एटीएम नेटवर्क है।

एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि हम अपने सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं। इसने बाद ट्विट में लिखा है कि हम 11 दिसंबर 2021 को रात्रि 23:30 बजे से 4:30 बजे (300 मिनट) तक आईटी सर्विस को बेहतर करने का काम कर रहे हैं। इस अवधि के दौरान INB / Yono / Yono Lite / Yono Business / UPI उपलब्ध नहीं होगा। हमें असुविधा के लिए खेद है और आपसे अनुरोध है कि आप हमारे साथ रहें।


Gold Price Latest: सोने-चांदी के रेट में आज फिरआई गिरावट, 48000 के नीचे आया 10 ग्राम गोल्ड रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।