SBI Customers: SBI के ग्राहकों को अब ब्रांच जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे फोन से होंगे काम, जानिए कैसे उठाएं फायदा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को अब अपने कामकाज के लिए बैंक की शाखाओं के चक्कर नहीं कटने पड़ेंगे। अब वो रविवार और अन्य छुट्टियों के दिन भी बैंकिंग सुविधाओं का लाफ उठा सकते हैं

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 12:04 PM
SBI के ग्राहक एक कॉल पर बैंक की कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

SBI Toll Free Number: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (state Bank of India –SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया टोल फ्री नंबर (toll free numbers) जारी किए हैं। इस टोल फ्री नंबर के जरिए ग्राहक घर बैठे बैंकों से जुड़े अपने काम निपटा सकेंगे। ऐसे में अब ग्राहकों को ब्रांच के चक्कर काटने की जरूरत नहीं रह जाएगी। लेकिन ध्यान रहे कि इस टोल फ्री नंबर का फायदा वही ग्राहक उठा सकते हैं। जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। SBI ने एक ट्वीट के जरिए टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी है।

SBI के इस नए टोल फ्री नंबर से ग्राहकों को रविवार या छुट्टियों के दिन भी बैंकिंग सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। कुल मिलाकर अब SBI के ग्राहक बैंक से जुड़े कई कामकाज घर बैठे निपटा सकेंगे।

जानिए SBI का नया टोल फ्री नंबर


SBI ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। टोल फ्री नंबर-1800 1234 और 1800-2100 ग्राहकों को नोट कर लेना चाहिए। आप इन्हीं नंबर पर कॉल कर बैंकिंग सुविधा का लाभ घर बैठे ले सकते हैं। SBI के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अकाउंट में आखिर बैलेंस (account balance) राशि जान सकते हैं। इतना ही नहीं अपने पिछले 5 बार जो ट्रांजैक्शन किए हैं। उनकी डिटेल भी जान सकते हैं।

Banking Fraud: FY22 में 100 करोड़ से अधिक के बैंकिंग फ्रॉड में आई कमी, बैंकों को लगा कुल 41,000 करोड़ का चूना

फोन पर मिलेंगी ये सुविधाएं

रजिस्टर्ड नंबर से कॉल करने पर ATM कार्ड ब्लॉकिंग और डिस्पैच स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं। अगर आपका नया ATM कार्ड आया है तो इसके लिए पिन भी इन्हीं टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जेनरेट करा सकते हैं। SB के इन नंबर का इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होती है। चेक का डिस्पैच स्टेटस, TDS डिटेल और ई-मेल के जरिए डिपॉजिट इंटरेस्ट सार्टिफिकेट (deposit interest certificate) भी ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।