सेविंग करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी होता है। सेविंग में बचाए गए पैसे ही किसी इमरजेंसी या बुरे वक्त में हमारे काम आते हैं। सेविंग के लिए वैसे तो कई तरह की योजनाएं हैं लेकिन अधिकतर लोग आज भी सेविंग के लिए सबसे ज्यादा भरोसा बैंक एफडी (Bank FD) पर ही करते हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि बैंक की FD योजनाओं में जोखिम बिलकुल भी नहीं होता है और आपके निवेश के पैसे भी बिलकुल सुरक्षित रहते हैं। हालांकि बैंक एफडी से कई बार ऐसी शिकायतें रहती हैं कि इनमें मिलने वाला ब्याज बेहद की कम है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ प्राइवेट बैंकों की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी एफडी योजनाओं में आप काफी बेहतर ब्याज दर का लाभ हासिल कर पाएंगे। बता दें कि आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर कर कटौती का दावा किया जा सकता है। टैक्स सेविंग एफडी में पांच साल की लॉक-इन अवधि होती है और समय से पहले निकासी की अनुमति नहीं होती है।
प्राइवेट सेक्टर का प्रमुख बैंक DCB Bank अपने ग्राहकों को सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर निजी बैंकों द्वारा एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज की बात की जाए तो यह ब्याज दर सबसे ज्यादा है। अगर आप इस बैंक में पांच साल की अवधि वाली एफडी योजना में 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो यह राशि बढ़कर 2.19 लाख रुपये हो जाएगी।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक टैक्स सेविंग डिपॉजिट पर 7.20 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश करते हैं। छोटे वित्त बैंकों में डीसीबी बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंन बैंक ये दोनों ही बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर करते हैं। अगर आप इस बैंक की एफडी योजना में 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो यह पांच साल में बढ़कर 2.14 लाख रुपये का हो जाता है।
प्राइवेट सेक्टर का बैंक ड्यूश बैंक अपने ग्राहकों को एफडी योजनाओं पर 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। बता दें कि ड्यूश बैंक भारत का नहीं बल्कि एक विदेशी बैंक है। भारत में काम कर रहे विदेशी बैंकों की लिस्ट में यह बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर करता है। अगर आप इस बैंक में 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो पांच साल में यह बढ़कर 2.12 लाख रुपये हो जाएगा।
भारत के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक इंडसइंड बैंक भी अपने ग्राहकों को 6.75 फीसदी के हिसाब से ब्याज का लाभ प्रदान कर रहा है। अगर आप इस बैंक में 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो पांच साल में यह बढ़कर 2.10 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अपने ग्राहकों को 6.75 फीसदी के ही हिसाब से ब्याज का लाभ प्रदान कर रहा है। अगर आप इस बैंक में 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो पांच साल में यह बढ़कर 2.10 लाख रुपये हो जाएगा।