YES Bank के बोर्ड ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को दी मंजूरी

यस बैंक को मिली 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
YES Bank द्वारा 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

यस बैंक (YES Bank) के बोर्ड ने 21 दिसंबर को 10,000 करोड़ रुपये के फंड जुटाने को मंजूरी दी है। ये जानकारी बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी। इसके पहले इसी साल बोर्ड ने बैंक को इतनी ही रकम सिक्योरिटीज जारी करके इकट्ठा करने की अनुमति दी थी।

बैंक ने फाइलिंग में कहा: “यस बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 21 दिसंबर, 2021 को हुई अपनी बैठक में, अन्य बातों के साथ-साथ, इक्विटी शेयर / डिपॉजिटरी रिसिप्ट्स /कन्वर्टिबल बॉड्स / डिबेंचर्स / वारंट्स / किसी भी अन्य इक्विटी -लिंक्ड सिक्योरिटीज को जारी करके स्वीकार्य माध्यम से धन जुटाने पर विचार किया और मंजूरी दी है। ये मंजूरी शेयरधारकों / नियामकों से आवश्यक अनुमोदन के अधीन होगी और जो 10,000 करोड़ रुपये तक की राशि के लिए लागू होगी। ”

SEBI ने डिश टीवी के प्रोमोटर के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग का केस वापस लिया


निजी क्षेत्र के लेंडर (कर्जदाता) ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इसके अनुसार, यस बैंक अपने शेयरधारकों से मंजूरी मांगेगा, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान शेयरधारक मंजूरी पर एक्सटेंशन की मांग की जायेगी जो कि 28 फरवरी, 2022 को समाप्त होने वाला है।

यस बैंक के बोर्ड ने इससे पहले जून 2021 में debt securities को जारी करके 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति दी थी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।