Get App

आज से अगले 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, नरक चतुर्दशी, दिवाली, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज की है छुट्टी

नरक चतुर्दशी, दिवाली, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज के कारण सभी बैंक 5 दिन तक बंद रहने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2021 पर 4:35 PM
आज से अगले 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, नरक चतुर्दशी, दिवाली, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज की है छुट्टी

Bank Holidays next week: कल धनतेरस से त्योहार शुरू हो चुके हैं। नरक चतुर्दशी, दिवाली, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और फिर रविवार के कारण सभी बैंक आज से अगले 5 दिन तक बंद रहने वाले हैं। यानी बैंक आज 3 नवंबर बुधवार से 7 नवंबर रविवार तक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी लिस्ट में हैं।  

दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार हैं जिसके कारण बैंक में कामकाज नहीं होगा। RBI के द्वारा जारी की गई छुट्टियों के अनुसार इसमें ऐसे दिन भी हैं जब कुछ विशेष क्षेत्र में त्योहार या जयंती की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। RBI के कैलेंडर के मुताबिक बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) के कैलेंडर के मुताबिक नवंबर महीने छुट्टियों की लंबी लिस्ट है।

नवंबर के पहले हफ्ते में छुट्टियां..

3 नवंबर- बुधवार -  नरक चतुरदशी की वजह से बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays in November 2021: दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारों के कारण नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

4 नवंबर- गुरुवार - दीपावली और काली पूजा की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदाराबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, लखनऊ जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर- शुक्रवार - गोवर्धन पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गंगटोक, देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें