Get App

बाजार बढ़त पर बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा पावर, हैवेल्स और शैले होटल्स में कराई खरीदारी

Tata Power के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 245 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Tata Power के शेयर में 252 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 242 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 02, 2023 पर 6:13 PM
बाजार बढ़त पर बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा पावर, हैवेल्स और शैले होटल्स में कराई खरीदारी
Chalet Hotels पर मिडकैप सेगमेंट से JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता ने 570 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

अच्छे ग्लोबल संकेतों से आज बाजार में जोश रहा। आज सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी, PSE और मेटल शेयरों में रही। वहीं एनर्जी, FMCG, IT, शेयरों में बढ़त देखी गई। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में खरीदारी नजर आई। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी रही। इसी के साथ सेंसेक्स 490 अंक चढ़कर 64 हजार 81 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 144 अंक चढ़कर 19 हजार 133 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा पावर, हैवेल्स और शैले होटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः JSW Steel

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक में नवंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 750 के स्ट्राइक वाली कॉल 11 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 15, 19 से लेकर 22 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Tata Power Future

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाटा पावर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 252 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 242 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 245 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें