म्यचुअल फंड की टैक्स सेविंग्स स्कीम रिटर्न के लिहाज से दूसरे टैक्स सेविंग्स स्कीमों से बहुत आगे है। इन्हें इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) भी कहा जाता है। कई निवेशक का ईएलएसएस का इस्तेमाल रिटायरमेंट प्लानिंग या फाइनेंशियल गोल को पूरा करने के लिए भी कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सिप से हर महीने निवेश करने पर लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार हो जाता है। साथ ही एक वित्त वर्ष में किए गए कुल निवेश पर टैक्स-छूट भी मिल जाती है। हम आपको शानदार रिटर्न वाली 5 ईएलएसएस स्कीम के बारे में बता रहे हैं।
ICICI Pru ELSS Tax Saver Fund
यह आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड की टैक्स सेविंग्स स्कीम है। इस स्कीम ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 10 साल में इसका एवरेज रोलिंग रिटर्न (CAGR) 14.4 फीसदी है। यह टैक्स-छूट वाले किसी दूसरे इनवेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट रिटर्न से काफी ज्यादा है। इसका स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 12,586 करोड़ रुपये है। इस स्कीम में एकमुश्त निवेश भी किया जा सकता है।
Sundaram ELSS Tax Saver Fund
यह सबसे ज्यादा रिटर्न वाली ईएलएसएस की लिस्ट में शामिल है। इसका 10 का एवरेज रोलिंग रिटर्न (CAGR) 14.3 फीसदी है। इस स्कीम का असेट अंडर मैनेजमेंट 1,187 रुपये है। इस स्कीम में सिप और एकमुश्त दोनों तरीकों से निवेश कर डिडक्शन का दावा किया जा सकता है।
Bank of India ELSS Tax Saver
यह स्कीम सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टैक्स-फंड्स की लिस्ट में शामिल है। इसका 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 14.2 फीसदी है। बैंक के टैक्स सेविंग्स एफडी के इंटरेस्ट रेट से काफी ज्यादा है। इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,090 रुपये है। इसमें एकमुश्त और सिप दोनों तरीकों से निवेश किया जा सकता है।
Franklin India ELSS Tax Saver Fund
फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 10 साल में इसका औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 13.9 फीसदी रहा है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 6,033 करोड़ रुपये है। इस स्कीम में 31 मार्च तक निवेश कर इस वित्त वर्ष के लिए डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है।
Kotak ELSS tax Saver Fund
इस स्कीम ने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसका 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 13.6 फीसदी है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 4,797 रुपये है। इसमें हर महीने सिप से निवेश कर टैक्स छूट का फायदा उठाना जा सकता है।