Best Prepaid Plans: जानिए 500 रुपये से कम में कौन है आपके लिए बेहतर रिचार्ज प्लान, देखिए पूरी डिटेल

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 500 रुपये से कम के प्लान के बारे में जानिए बेहतर प्लान

अपडेटेड Nov 01, 2021 पर 6:29 PM

Best Prepaid Plans: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्टिशन के बीच कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बेहतर रिचार्ज प्लान लॉन्च करती रहती हैं। कंपनियां अपने ग्राहकों को प्लान के तहत इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS समेत कई अन्य ऑफर मुहैया कराती हैं।

कई बार ग्राहकों के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस कंपनी का कौन सा रिचार्ज प्लान उनके लिए बेहतर साबित हो सकता है। ऐसे में अगर किसी बेहतर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश यहां पूरी हो सकती है।

PhonePe अब मोबाइल रिचार्ज के लिए यूजर्स से ले रहा फीस, जानें किस रिचार्ज पर देनी होगी कितनी फीस

हम यहां रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के 500 रुपये से कम वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, आपके लिए जो प्लान बेहतर रहे आप उसका चयन कर सकते हैं।
 
रिलायंस जियो

रिलायंस Jio का आप 249 रुपये का रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के तहत आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और Jio ऐप्स जैसे JioTv, JioCinema भी फायदा उठा सकते हैं।

अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो इसके लिए थोड़ा और पैसे आपको खर्च करना होगा। जियो का 349 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। इसमें हर दिन 3 GB डेटा मिलता है। इसके अलावा आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और जियो ऐप्स का फायदा भी उठा सकते हैं।


Reliance Jio दे रहा है 20% का कैशबैक, जानें कौनसे प्लान पर मिल रहा है शानदार ऑफर

इसी तरह जियो ने 444 रुपये का रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और Jio ऐप्स जैसे JioTv, JioCinema आदि का एक्सेस भी मिलता है।

वोडाफोन-आइडिया

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया अपने ग्राहकों के लिए 299 रुपये का एक रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। इस प्लान में हर दिन हर दिन 4 GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको Vi Movies और TV का एक्सेस भी मिलता है।

इसके अलावा कंपनी का 449 रुपये का एक और प्लान भी है। जिसे खरीद सकते हैं। इसकी वैलिडिटी 56 दिन की है। इसमें हर दिन 4 GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

भारती एयरटेल

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का 298 रुपये का रिचार्ज प्लान है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा, हर दिन 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और ऐमजॉन प्राइम वीडियो (मोबाइल एडिशन) का फायदा भी उठा सकते हैं।

Airtel का 89 रुपये का जबरदस्त प्लान, 6GB डेटा के साथ मिलेगा Amazon Prime Video का सब्स्क्रिप्शन

इसके अलावा एयरटेल 449 रुपये का रिचार्ज प्लान भी मुहैया करा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसमें हर दिन 2GB डेटा, हर दिन 100 SMS, एमेजॉन प्राइम वीडियो (मोबाइल एडिशन) और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा भी उठा सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।