FD Rates: एफडी में निवेश करने का अभी है सही मौका, बाद में नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर
FD Interest Rates Hike: अगर आप एफडी करने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है। इस समय ज्यादातर बैंक ग्राहकों को अपने पास एफडी कराने के लिए आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। हाल के दिनों में एफडी पर ब्याज बढ़ा है जिसके कारण इसकी तरफ लोगों का ध्यान बढ़ा है
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 6:30 PM
FD Interest Rates Hike: अगर आप एफडी करने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है।
FD Interest Rates Hike: अगर आप एफडी करने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है। इस समय ज्यादातर बैंक ग्राहकों को अपने पास एफडी कराने के लिए आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। हाल के दिनों में एफडी पर ब्याज बढ़ा है जिसके कारण इसकी तरफ लोगों का ध्यान बढ़ा है। फिलहाल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दर को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी बीते दो बार से नहीं की है। यही कारण है कि अभी एफडी में निवेश करने के लिए बेस्ट समय है। अगर आगे आरबीआई रेपो रेट घटाता है तो बैंक भी एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अभी कई बैंक ग्राहकों को अपने पास एफडी रखने के लिए आकर्षित करने के लिए आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। यहां कुछ बैंकों की ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं।
इंडसइंड बैंक ब्याज दर (IndusInd Bank)
7 -14 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 3.5; सीनियर सिटीजन – 4
15-30 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 3.5; सीनियर सिटीजन – 4
31-45 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग – 4; सीनियर सिटीजन - 4.5
46-60 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 4.5; सीनियर सिटीजन – 5
61-90 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 4.6; सीनियर सिटीजन - 5.10
91-120 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 4.75; सीनियर सिटीजन - 5.25
121-180 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 5; सीनियर सिटीजन - 5.50
181-210 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 5.85; सीनियर सिटीजन - 6.35
211-269 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 6.10; सीनियर सिटीजन - 6.60
270-354 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 6.35; सीनियर सिटीजन - 6.85
355-364 दिन
ब्याज दर : सामान्य लोग - 6.35; सीनियर सिटीजन - 6.85
पंजाब नेशनल बैंक की एफडी पर ब्याज दरें (Punjab National Bank)
7-14 दिन
सामान्य लोग - 3.5; सीनियर सिटीजन – 4; सुपर सीनियर- 4.30
15-29 दिन
सामान्य लोग - 3.5; सीनियर सिटीजन – 4; सुपर सीनियर- 4.30
30-45 दिन
सामान्य लोग - 3.5; सीनियर सिटीजन – 4; सुपर सीनियर- 4.30
46-90 दिन
सामान्य लोग - 4.5; सीनियर सिटीजन – 5; सुपर सीनियर - 5.30
91-179 दिन
सामान्य लोग - 4.5; सीनियर सिटीजन – 5; सुपर सीनियर - 5.30
180-270 दिन
सामान्य लोग - 5.5; सीनियर सिटीजन – 6; सुपर सीनियर- 6.30
271- 1 साल
सामान्य लोग - 5.8; सीनियर सिटीजन - 6.30; सुपर सीनियर - 6.60
आईडीबीआई बैंक की एफडी पर ब्याज दर (IDBI Bank)
0-6 दिन - लागू नहीं
7-30 दिन
सामान्य लोग -3; सीनियर सिटीजन - 3.5
31-45 दिन
सामान्य जनसंख्या -3.25; सीनियर सिटीजन - 3.75
46-90 दिन
सामान्य लोग -4; सीनियर सिटीजन - 4.50
91-6 महीने तक सामान्य लोग -4.5; सीनियर सिटीजन – 5
6 महीने से - 364 दिन
सामान्य लोग -5.75; सीनियर सिटीजन - 6.25
दरअसल, सभी को उम्मीद थी कि रिजर्व बैंक अपना रेपो रेट बढ़ाएगा। लेकिन खास बात है कि आरबीआई ने रेपो रेट को इस तरह बरकरार रखा है कि सबकी उम्मीदें कुछ कम हुई हैं। निवेशकों ने यह मान लिया था कि ब्याज दरें अब फिर से बढ़ेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।