7th Pay Commission: छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। भूपेश कैबिनेट की बैठक में आज डीए बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों का डीए 5 फीसद बढ़ने से 38 फीसदी हो गया है। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। सरकार के इस फैसल से सरकारी खजाने पर भी बोझ बढ़ा जाएगा।
छत्तीसगढ़ सराकर ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावों से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को रिझाने के लिए डीए में सीधे 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सीधे 38 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) मिलेगा।
चुनावों से पहले कर्मचारियों को मिला तोहफा
भूपेश कैबिनेट की बैठक में और भी कई अहम फैसले लिए गए। सीएम बघेल ने मंत्रियों के साथ बातचीत करने के बाद सरकारी कर्मचारियों के डीए बढ़ाने के फैसले को हरी झंडी दे दी। सरकार के लिए फैसले से राज्य सरकार पर 1,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा।
7 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
बघेल सरकार के इस फैसले से राज्य के 7 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इस साल के अंत में नवंबर से पहले राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में यह फैसला राज्य सरकार को फायदा पहुंचा सकता है। भूपेश कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और फैसला लिया है। बघेल सरकार ने अब पेंशन लेने की पात्रता को 3 साल कम कर दिया है। पहले ये पीरियड 33 साल था जिसे घटाकर 30 साल कर दिया गया है।