Gold Price Today 21st June: आज लगातार चौथे दिन सोने के दाम में गिरावट आई। सर्राफा बाजार में सोने का भाव 47,000 के और करीब आ गया है। सोने के भाव में 244 रुपये की गिरावट आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,022 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 21 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
- 24 कैरेट सोने का भाव 47,022 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सोने का भाव 47266 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 244 रुपये की गिरावट आई।
- चांदी के दाम में भी गिरावट आई। चांदी का भाव 67,635 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। बीते सत्र में चांदी 68,687 रुपये पर बंद हुई थी। चांदी आज 1,052 रुपये सस्ती हुई है।
- 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 46,384 रुपये रही।
- 18 कैरेट का भाव 35,267 रुपये पर पहुंच गया।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।