Latest Gold Price: सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, जानें 24 से 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

सर्राफा बाजार में सोने के भाव 48,000 के नीचे आ गया है

अपडेटेड Jun 18, 2021 पर 2:13 PM

Gold Price Today 17th June: आज लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आई। सर्राफा बाजार में सोने के भाव 48,000 के नीचे आ गया है। सोने के भाव में 786 रुपये की गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,611 रुपये पर खुला।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 17 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

सरकार ने ज्वैलर्स को दी राहत, गोल्ड हॉलमार्किंग का पालन नहीं करने पर अगस्त तक नहीं लगेगा जुर्माना

- 24 कैरेट सोने का भाव 47,611 रुपये पर खुला। बुधवार को सोने का भाव 48,397 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 786 रुपये की गिरावट आई।

- चांदी के दाम में भी गिरावट आई। चांदी का भाव 70,079 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। बीते सत्र में चांदी 71,393 रुपये पर बंद हुई थी। चांदी आज 1,314 रुपये सस्ती हुई है।

- 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,420 रुपये रही।


- अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,612 रुपये रहा।

- 18 कैरेट का भाव 35708 रुपये पर पहुंच गया।

दिल्ली में 861 रुपये गिरकर बंद हुआ सोना

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 861 रुपये गिर कर 46,863 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। कल सोना 47,724 पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,709 रुपये की गिरावट के साथ 68,798 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,507 रुपये पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 26.89 डॉलर प्रति औंस रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के बाद कल रात की बिकवाली के बाद सोने की कीमतों पर दबाव रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा अपनाये गये रुख के कारण प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती आई जिससे सोने में बिकवाली बढ़ गई। उन्होंने कहा कि डॉलर की मजबूती से थोड़े समय तक सोने की कीमतों पार दबाव रहेगा जिससे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।

IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।