Gold Price: आज बुलियन मार्केट में सोना हुआ सस्ता, 43000 के करीब आया 22 कैरेट गोल्ड का रेट

आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई

अपडेटेड Oct 11, 2021 पर 4:04 PM

Gold Silver Price Today 11th October 2021: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई। वहीं, बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में तेजी नजर आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 14 रुपये सस्ता होकर 46966 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 14 रुपये गिरकर 43021 रुपये के करीब आ गया है। वहीं, चांदी 295 रुपये बढ़कर 61375 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

7th Pay Commission: मोदी सरकार इन सरकारी कर्मचारियों को देगी प्रमोशन, 15000 महीना बढ़ेगी सैलेरी- जानें डिटेल्स


 

मेटल 11 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 8 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 46966 46980 -14
Gold 995 (23 कैरेट) 46778 46792 -14
Gold 916 (22 कैरेट) 43021 43034 -13
Gold 750 (18 कैरेट) 35225 35235 -10
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27475 27483 -08
Silver 999  61375 Rs/Kg 61080 Rs/Kg  295 Rs/Kg

 

MCX पर ये रहे भाव


 

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सोमवार को डोमेस्टिक मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में कमी रही। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.2 प्रतिशत घटकर 46,937 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 61,737 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि, गोल्ड का प्राइस अभी भी सितंबर के अंत में 45,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो लेवल से काफी अधिक है।

 

 

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम

 

इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड के प्राइसेज फ्लैट थे। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 1,755.83 डॉलर प्रति औंस पर था। इस सप्ताह इसमें 0.3 प्रतिशत की कमी हुई है। डॉलर इंडेक्स के एक वर्ष के हाई के निकट होने से गोल्ड के प्राइस पर प्रेशर है। डॉलर में मजबूती से अन्य करेंसी में गोल्ड खरीदने वालों की कॉस्ट बढ़ जाती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने पिछले महीने कहा था कि नवंबर में बॉन्ड की खरीद में कटौती हो सकती है। हालांकि, यह सितंबर के एंप्लॉयमेंट डेटा पर निर्भर होगा।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।