SBI और Bank of Baroda का बड़ा तोहफा! अब इस जमा पर मिलेगा 6% तक ब्याज

देश के दो बड़े सरकारी बैंक SBI और Bank of Baroda ने FCNR(B) डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बड़ा इजाफा किया है। नई दरों के तहत कुछ जमा योजनाओं पर ग्राहकों को 6 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकेगा

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 4:45 PM
सेविंग पर ज्यादा रिटर्न देने की होड़ में बैंकों ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है।

देश के दो बड़े सरकारी बैंक SBI और Bank of Baroda ने FCNR(B) डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बड़ा इजाफा किया है। नई दरों के तहत कुछ जमा योजनाओं पर ग्राहकों को 6 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकेगा। यह बढ़ोतरी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से फॉरेन करेंसी को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बाद की गई है।

SBI ने अपने ग्राहकों के लिए FCNR(B) Advantage Deposit Scheme शुरू की है। इस योजना के तहत 10 लाख डॉलर तक की जमा अमाउंट पर 3 से 4 साल की पीरियड के लिए 5.25 प्रतिशत, 4 से 5 साल के लिए 5.50 प्रतिशत और 5 साल के लिए 5.75 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। वहीं 10 लाख डॉलर से अधिक की जमा अमाउंट पर 5 साल के लिए अधिकतम 6 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।

दूसरी ओर, Bank of Baroda ने भी अपनी FCNR(B) जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने अमेरिकी डॉलर के अलावा ब्रिटिश पाउंड, यूरो, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और कनाडाई डॉलर में जमा पर नई दरें लागू की हैं। बैंक के अनुसार अमेरिकी डॉलर जमा पर 6 प्रतिशत तक, कनाडाई डॉलर पर 5.15 प्रतिशत तक और ब्रिटिश पाउंड व ऑस्ट्रेलियाई डॉलर पर 4.75 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। बैंकों का कहना है कि RBI द्वारा हाल ही में FCNR(B) जमा और विदेशी उधारी से जुड़े नियमों में कुछ ढील दी गई है।


हालांकि निवेशकों को समय से पहले निकासी के नियमों को भी समझना चाहिए। SBI के अनुसार जमा अमाउंट को पहले एक साल के भीतर नहीं निकाला जा सकता। यदि एक साल बाद लेकिन तीन साल से पहले निकासी की जाती है, तो 3.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं तीन साल से पांच साल के बीच पैसा निकालने पर लागू ब्याज दर से 1 प्रतिशत कम ब्याज दिया जाएगा।

बढ़ी हुई ब्याज दरों के बाद FCNR(B) जमा योजनाएं पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक हो गई हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो विदेशी मुद्रा में सेविंग रखते हैं, यह बेहतर रिटर्न कमाने का अवसर हो सकता है।

8th Pay Commission: एक्शन में 8वां वेतन आयोग! यूपी-ओडिशा सहित कई राज्यों में बैठकों का शेड्यूल जारी, जानिए जेब में कब से आएगी मोटी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।