Provident fund (PF) ऐसी रकम है जो रिटायरमेंट के बाद मिलती है। इस 8.5 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट मिल रहा है। अगर आप इससे पैसे निकालते हैं तो रिटायरमेंट के टाइम आपको लंबा नुकसान झेलना पड़ेगा। लिहाजा कोशिश यही करें कि नौकरी के दौरान PF से पैसा न निकालना पड़े। हालांकि आप मकान खरीदने से लेकर बच्चों की पढ़ाई, शादी विवाह के खर्च के लिए फंड निकाल सकते हैं। लेकिन पैसा निकालने से नुकसान होता है। इसी तरह कुछ लोग नौकरी बदलने पर PF का पैसा निकाल लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से अपने रिटायरमेंट के टाइम भारी नुकसान झेलना होता है। रिटायरमेंट के बाद फंड में कमी आ जाती है, जिससे पेंशन पर भी इसका असर पड़ता है। अगर आप रिटायरमेंट के बाद भी फड नहीं निकालते हैं तो 3 साल तक इसमें इंट्रेस्ट मिलता है।

अगर आप PF अकाउंट में कोई जनाकरी अपडेट कराना चाहते हैं तो इसका तरीका बिल्कुल आसान है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जाकर सारी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप UAN क्रिएट करने और उसे एक्टीवेट करने का काम भी ऑनलाइन कर सकते हैं। सरकार ने किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी मुहैया कराई है। आपको किसी शिकायत का समाधान चाहिए इसके लिए आपको epfigms.gov.in पर विजिट करना होगा। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।