Get App

Post Office की सेविंग स्कीम में लगाया है पैसा, 10 दिनों में जरूर निपटा लें अपना ये काम, वरना हो जाएंगे परेशान

Post Office PPF, SSY Account Holders: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) या अन्य स्मॉल सेविंग स्कीमों में पैसा लगाने वाले निवेशक अलर्ट हो जाएं क्योंकि 30 सितंबर 2023 तक अपना ये काम जरूरी निपटाना है। आपने जहां भी बचत योजनाओं में निवेश करा है वहां अपने आधार नंबर को अपडेट कर दें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2023 पर 4:47 PM
Post Office की सेविंग स्कीम में लगाया है पैसा, 10 दिनों में जरूर निपटा लें अपना ये काम, वरना हो जाएंगे परेशान
आधार अपडेट करने के लिए आपके पास अब सिर्फ 10 दिन का समय बचा है।

Post Office PPF, SSY Account Holders: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) या अन्य स्मॉल सेविंग स्कीमों में पैसा लगाने वाले निवेशक अलर्ट हो जाएं क्योंकि 30 सितंबर 2023 तक अपना ये काम जरूरी निपटाना है। आपने जहां भी बचत योजनाओं में निवेश करा है वहां अपने आधार नंबर को अपडेट कर दें। अपने पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम जैसे पीपीएफ, NSC, टाइम डिपॉजिट, सुकन्या योजना आदि में आधार अपडेट कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आधार नंबर जमा होने तक आपका स्मॉल सेविंग अकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा। आधार अपडेट करने के लिए आपके पास अब सिर्फ 10 दिन का समय बचा है।

सरकार ने स्मॉल सेविंग पर आधार कर दिया है जरूरी

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद आधार नंबर अनिवार्य हो गया है।वित्त मंत्रालय ने पीपीएफ, एनएससी और अन्य छोटी बचत योजनाओं के लिए आधार और पैन अनिवार्य कर दिया है। इसे 31 मार्च 2023 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से नोटिफाई किया गया था। नोटिफिकेशन के अनुसार यदि किसी जमाकर्ता ने पहले ही खाता खोल लिया है और आधार नंबर बैंक या पोस्ट ऑफिस में नहीं दिया था, तो उसे 1 अप्रैल 2023 से छह महीने के अंदर अपना आधार नंबर देना होगा। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो निवेशकों को नुकसान हो सकता है।

बचा है सिर्फ 10 दिन का समय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें