बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशि को दोगुना से भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। पहले जहां हर महीने सिर्फ 400 रुपये मिलते थे, अब ये रकम बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस फैसले को चुनाव से पहले सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।
