Bima Sugam: क्या है बीमा सुगम और किसे होगा इसका फायदा? पॉलिसी खरीदना और क्लेम कैसे होगा आसान

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने हाल में ‘बीमा सुगम’ को मंजूरी दे दी है।इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों का मानना है कि इससे सेक्टर में सुधार होगा

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 9:48 PM
Story continues below Advertisement
IRDAI ने हाल में ‘बीमा सुगम’ को मंजूरी दे दी है।

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने हाल में ‘बीमा सुगम’ को मंजूरी दे दी है।इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों का मानना है कि इससे सेक्टर में सुधार होगा। ग्राहकों के लिए पॉलिसी खरीदना और क्लेम पाना पहले से आसान होगा। इंश्योरेंस सेक्टर को रेगुलेट कर करने वाली इरडा ने जनवरी 2023 तक बीमा कंपनियों को इस नई योजना लाने के लिए कहा है।

क्या है बीमा सुगम?

बीमा सुगम को ग्राहकों की सेफ्टी के लिए बनाया गया है। इसमें इंश्योरेंस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखने की जरूरत नहीं होगी। पॉलिसी को रिन्यू करने के लिए पेपरवर्क की जरूरत नहीं होगी। ऐसा होने से पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी। ये एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होगा जहां सभी तरह की सामान्य बीमा पॉलिसी लिस्ट होगी। बीमा सुगम बीमा पॉलिसी खरीदने, बेचने, सर्विस और दावों के लिए जिम्मेदार होगा। ये बिल्कुल वैसा होगा जैसे किसी कपड़ों की वेबसाइट पर जाकर कपड़े खरीदना।


कौन खरीद पाएंगे बीमा सुगम से पॉलिसी?

बीमा सुगम से पॉलिसी इंश्योरेंस वेब एग्रीगेटर जैसे पॉलिसीबाजार, ब्रोकर, बैंक और बीमा एजेंट जैसे एग्रीगेटर खरीद सकते हैं। बीमा सुगम से कोई भी व्यक्ति लाइफ, मोटर या हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी खरीद सकता है।

एक ही जगह मिलेगी सभी सुविधाएं

इसमें ग्राहकों को एक जगह सभी सर्विस मिल जाएगी। इसके लिए मौजूदा स्ट्रक्चर में कुछ अहम बदलाव किये जाएंगे। इस प्लेटफॉर्म पर बीमा कंपनी, एजेंट्स, कस्टमर्स और बिचौलिये सभी एक ही जगह मिल जाएंगे। ये सभी UIDAI, NSDL, CDSL से लिंक होंगे। इससे पॉलिसी पोर्ट करने में भी आसानी होगी। अब ग्राहकों को एजेंट्स की वजह से परेशान नहीं होना होगा। इससे सर्विस और बेहतर होगी।

क्लेम सेटलमेंट होगा आसान

अब ग्राहक एक ही जगह पर सभी इंश्योरेंस पॉलिसी को एक्सेस कर सकते हैं। इससे सभी जानकारियां आपको एख जगह मिल जाएगा। नॉमिनी और क्लेम सेटलमेंट आसान हो जाएगा।

Daily Voice: फार्मा कंपनियों को रुपए की कमजोरी का मिलेगा फायदा, Q2 में कंपनियों के मार्जिन में होगा सुधा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।